in ,

लॉकडाउन खुलने के सप्ताह पहले अपराधों ने ली करवट

SHARE With Your Friends

लॉकडाउन के चलते ग़रीब लोगों के पास काम नही है और ना  ही पैसे, ऐसे में छोटी छोटी चीज़ों की चोरी के मामले सामने आने लगे हैं। हाल में एक ऐसा ही एक और चोरी का मामला द्वारका से सामने आया है।
वाक़या 5 मई की रात 3 बजे का है। ये वो वक़्त है जब सब लोग गहरी नींद में होते हैं। मौक़े का फ़ायदा उठाते हुए 2  चोर नितिन उर्फ़ रणजीत (20) और शाहरुख़ उर्फ़ पागल (25) द्वारका के मोहन गार्डन इलाक़े( सिद्धार्थ ऐंकलव)  में  चोरी करने  पहुँचे। मोहन गार्डन के एक 3 मंज़िला घर के ऊपर के 2 मंज़िलों में मरम्मत का काम चल रहा था और ग्राउंड फ़्लोर पर कृष्ण (50) अपने परिवार के साथ सो रहे थे। अचानक उनको कुछ आवाजे सुनाई दी और देखा कि 2 लोग उनके घर से फ़ोन और पर्स चुरा कर भागने की फ़िराक़ में हैं। क्रिशन ने तुरंत शॉर मचा दिया जिससे घर के सभी सदस्य जाग गए और आवाज़ सुन कर पड़ोसी भी आ गए। सभी ने मिलकर उन चोरों को मौक़े पर ही पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी ।
सब इन्स्पेक्टर शम्भु शाह और सिपाही हरदेव ने मौक़े पर पहुँच कर दोनों चोरों को गिरफ़्तार कर लिया।
और पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

11 मई : एक और श्रद्धाजंलि : दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी में तैनात ASI का अचानक निधन

TODAY UPDATE, 12. मई .2020 : दिल्ली पुलिस का वार रूम 24 घंटे कोरोना से कर रहा है जंग