कोविड़-19 के संकट काल मे सफाई कर्मियों के सहयोग के लिए द्वारका DCP आभार प्रकट करते हुए ।
दिल्ली : एक तरफ़ जहाँ हर कोई डॉक्टर, नर्स, और दूसरे लोगों की तारीफ़ और सराहा जा रहा है वहाँ कहीं ना कहीं उन लोगों को दरकीनार किया जा रहा है जो सिर्फ़ कोरोना की महामारी के वक़्त अपना काम कर रहें हैं बल्कि इससे पहले भी दिन-रात अपने काम को दिलोजान से काम करते आएँ हैं और ये हैं सफ़ाई कर्मचारी।
सफ़ाई कर्मचारियों को भी उसी सराहना और तारीफ़ की ज़रूरत है जितनी की दूसरों को। अगर ये लोग ना हो तो कोरोना जैसी और दूसरी बीमारियों से रोज़ाना जूझना पड़ेता। इसी अहसास और ज़िम्मेदारी को समझते हुए द्वारका डी॰सी॰पी॰ अँटो ऐल्फ़ान्स ने उनके यहाँ काम करने वाले सभी सफ़ाई कर्मचारियों की तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया और सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। इसके अलावा उन्होंने उनको एक किट भी दी जिसमें मास्क, ग्लव्ज़, रूहफ़जा की बॉटल, डिटोल हैंड वोश, सैनेटाइजर, इम्यूनिटी बूस्टर दवाइयाँ और स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ जैसी ज़रूरी सामन था। अगर ये लोग स्वस्थ होंगे तभी तो सभी लोग स्वस्थ रह पाएँगे। डी॰सी॰पी॰ द्वारका का ये एक क़ाबिले तारीक काम है।



Comments
Loading…
Comments