
नई दिल्ली : 11 :50 AM : कोरोना वाइरस से पिछले कई दिनों के आंकड़ों पर नज़र रखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह के आँकड़े बयां करते हैं की दुनिया में 24 घंटों में मरने वालों की संख्या रोजाना तकरीबन 5000 होती है। 17 मई से और 18 मई के बीच 24 घंटों में जो आँकड़े आये हैं वो राहत देने वाले हैं। 16 मई से 17 मई को विश्व में मरने वालों की संख्या 4817 थी। आज जो आँकड़ों की सूची WHO ने जारी की है उसमें पिछले 24 घंटों में 2,217 लोगों की मौत हुई है। यानि आंकड़ा घट कर आधा हो गया हैं।
अब बात की जाए भारत में कोरोनावाइरस से मौतों की तो अप्रैल से मौतों का आँकड़ो में रोजाना इजाफा हुआ है। 1 मई से पिछले 24 घंटों में मरने वालों की संख्या 70 से आज 157 तक पहुंच गई है। देश में 16 मई से लेकर 17 मई तक 24 घंटों में 120 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। 17 मई से लेकर 18 मई सुबह 8 बजे तक 157 लोग इस वाइरस से जान गवाँ चुके हैं। 24 घंटे में 27 मौतों का इजाफा होना देश में खतरे की घंटी है।





Comments