in , ,

नशे का सौदागर डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डेढ़ साल से फ़रार ड्रग का धंधा करने वाले शख़्स को पंजाब से ढूँढ निकाला है। वह बेल पर बाहर था जिसके बाद वो फ़रार हो गया था। आरोपी पर 50 हज़ार का ईनाम भी था।

अवैध रूप से ड्रग्स का धंधा करने वाले आरोपी सिद्धार्थ और उसके साथी रॉनल्ड डिब्बी (आइवरी कोस्ट) को स्पेशल सेल ने 3.5 किलोग्राम हेरोईन के साथ गिरफ़्तार किया था। मामला अभी कोर्ट के अधीन था। सिद्धार्थ को 2018 में 3 महीने की बेल दी गई थी। जिसके बाद वो फ़रार हो गया। इसके बाद सिद्धार्थ ने ड्रग्स का धंधा फिर से शुरू कर दिया था। एक ख़ुफ़िया जानकारी से पुलिस को पता चला की आरोपी पंजाब के होश्यारपुर ज़िला में छिपा हुआ है ।

एसीपी अत्तर सिंह (स्पेशल सेल)

आरोपी को पकड़ेने के लिए ए॰सी॰पी॰ अतर सिंह के दिशानिर्देश में इन्स्पेक्टर ईश्वर सिंह की अगुवाई में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। एक टीम बनाई गई जिसमें सब इन्स्पेक्टर आदित्य, हेड कोन्स्टेबल अमित, देवेंद्र डबास, अजय टोकस और अनिल को शामिल किया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर में पुलिस पहुँच गई और पुख़्ता पते तक पहुँचने के लिए इलाक़ों में लगातार निगरानी करती रही, आख़िरकार मेहनत रंग लाई और और होश्यारपुर ज़िला के कोटफातुही गाँव से एक किराए के मकान से गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी को वापस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

ठंडी बीयर के शौक ने बना डाला रॉबर

Breaking News : कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या की