in ,

पहाड़गंज से लापता NRI की हरियाणा में हत्या ! हरियाणा पुलिस का दिखा गैरजिम्मेदाराना रवैया

SHARE With Your Friends
NRI राजिंदर ऐबर्ट का फाइल फ़ोटो

नई दिल्ली : NRI के अपहरण ओर हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस की गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली उभर कर सामने आई है . दिल्ली के पहाड़ गंज से वाले NRI राजिंदर ऐबर्ट जिनकी उम्र तकरीबन 67 वर्ष की बताई जा रही है. इसी महीने की 22 जून को सेंट्रल दिल्ली से अचानक लापता हो गए. उनके जाने की जानकारी किसी को नही थी. NRI राजिंदर ऐबर्ट के लापता होने की सूचना पहाड़ गंज थाने में दी गई. NRI की गायब होंने से पुलिस में बैचेनी बढ़ गई. काफी लोगों से पूछताछ के बाद संगतराशन चौकी इंचार्ज ललित के साथ पुलिस स्टाफ को NRI राजिंदर ऐबर्ट की खोज में लगाया गया. पुलिस ने पहाड़ गंज थाने में NRI के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया. राजिंदर ऐबर्ट दिल्ली के पहाड़ गंज, चूना मंडी के रहने वाले थे, बाद में लंदन चले गए और वहीं की लड़की से शादी कर NRI बन गए. उनके इंगलैंड में 4 बच्चे भी हैं. रजिंदर ऐबर्ट फरवरी 2020 में भारत आये थे किन्तु लॉकडाउन के चलते  उनको रुकना पड़ा. 

NRI राजिंदर ऐबर्ट का फाइल फ़ोटो

पुलिस ने जांच के प्रथम चरण में पाया की NRI राजिंदर ऐबर्ट के घर की नोकरानी भी तब से गायब है. यह नोकरानी सोनीपत की रहने वाली बताई जाती है. पुलिस ने राजिंदर ऐबर्ट के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई तो हरियाणा सोनीपत के खानपुर में आखिरी लोकेशन पाई गई . दिल्ली पुलिस की टीम 1 जुलाई को जब सोनीपत खानपुर पहुंची तो पता चला हरियाणा पुलिस को एक शख्स की लाश मिली थी. दिल्ली पुलिस ने जब लाश के बारे में तहकीकात की तो पता चला  NRI राजिंदर ऐबर्ट की किसी ने नृशंस हत्या कर दी थी, जिसकी लाश हरियाणा पुलिस को मिली थी. हरियाणा पुलिस ने जल्दबाज़ी में उसका अंतिम संस्कार भी कर डाला.

इस सारे मामले में  हरियाणा पुलिस की गैरजिम्मेदाराना कार्यवाही जो सामने आई वो इस प्रकार है ; पहला पुलिस ने  NRI राजिंदर ऐबर्ट की पहचान से सम्बंधित जानकारी निकालने के लिए कोई प्रयास नही किया. दूसरा पुलिस ने शव के मिलने के बाद WT मैसेज नही कटवाया. तीसरा पुलिस के ZIP नेट पर कोई जानकारी सांझा नही की. एक लावारिस की तरह  NRI राजिंदर ऐबर्ट के शव का अंतिम संस्कार कर दिया. 

पहाड़ गंज थाने की पुलिस को NRI के अपहरण का कोई सुराग नही था. 1 जुलाई को जब दिल्ली पुलिस हरियाणा सोनीपत के खानपुर पहुंची तब NRI की हत्या के बारे में पता चला. हरियाणा पुलिस को  NRI राजिंदर ऐबर्ट की लाश जून के अंतिम सप्ताह में मिल गई थी. मगर ताज्जुब की बात यह है की पुलिस प्रक्रियाओं ओर छानबीन को दरकिनार कर गैरजिम्मेदाराना कारवाही को अंजाम दिया है. NRI की हत्या के कारणों और हत्यारों तक पहुंचने के लिए निश्चित तौर से दिल्ली पुलिस को साक्ष्य जुटाने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.

 

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

एक ऐसी चोरी जो 4 साल तक होती रही, 80 लाख की चोरी का पर्दाफाश 

हमारे देश के ‘पागी पागी’