in ,

ईद की ड्यूटी पर नहीं आने पर DCP नार्थ वेस्ट ने लिया एक्शन, 36 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड 

SHARE With Your Friends
ईद के पर नार्थ ईस्ट इलाके में सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवान 

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने ईद के मौके पर ड्यूटी पर नहीं आने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस की महिला डीसीपी ने ईद पर ड्यूटी पर नहीं आने वाले 36 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. ये कार्रवाई नॉर्थ वेस्ट जिला पुलिस द्वारा की गई है. जानकारी मिली है कि राजधानी के नॉर्थ वेस्ट जिले के डीसीपी विजयन्ता आर्या ने शनिवार को ड्यूटी पर नहीं आने वाले 36 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मी किन-किन पद के हैं इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिली है.

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का टाइम सुबह 5:30 पर था, मगर जब यह अपनी ड्यूटी पर 5:50 तक नहीं पहुंचे तो उनकी गैर हाजरी दर्ज कर दी गई थी। इसके बाद डीसीपी नार्थ वेस्ट ने तुरंत इस लापरवाही पर ऐक्शन लेते हुए 36 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया

गौरतलब है कि ईद का त्योहार दिल्ली सहित देश में पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है. कोरोना काल में त्योहार को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन कराने के लिए भी पुलिस को जगह जगह तैनात किया गया है ताकि ज्यादा भीड़भाड़ ना होने पाए.

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

हत्या कर मगरमच्छ को खिलाने वाला डाक्टर गिरफ्तार ! 100 से ज्यादा हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार 

दुःखद : दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की कोरोना से मौत