

नई दिल्ली : कहते हैं सपनों में अगर दम हो और हौसलों मे उड़ान तो मंजिल दूर नहीं. दिल में कुछ ऐसा कर गुजरने की चाहत लिए जिसकी वजह से दुनिया आपको सलाम करे अक्सर इतना आसान नहीं होता. लेकिन राहें जितनी भी मुश्किल भरी क्यों न हो सच्ची लगन और जज्बे के साथ कुछ भी नामुमकिन नहीं है! दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अपनी लगन और आत्मविश्वास के चलते दिल्ली पुलिस में एक इबारत लिख डाली है । इस सिपाही का नाम है फिरोज आलम, यह उत्तर प्रदेश के दाहपा जिला, हापुड़ का रहने वाला है। फिरोज आलम ने UPSC सिविल परीक्षा में पास होकर दिल्ली पुलिस के सिपाही ने क्र दिखाया करिश्मा, UPSC सिविल परीक्षा 645 वां रैंक प्राप्त किया है




Comments