

नई दिल्ली : कल रात उत्तरी दिल्ली के दिल्ली यूनिवर्सिटी क्षेत्र में पुलिस पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी *प्रखर* को एक हौंडा सिटी कार ने जबरदस्त टक्कर मारी । जिसमे दिल्ली पुलिस के एक हेडकांस्टेबल की मौत हो गई है । यह हादसा रात 1:30 बजे का है । खालसा कॉलेज के पास जब प्रखर पेट्रोलिंग कर रही थी उसी वक्त यह दुर्घटना घटी ।

इस हादसे में प्रखर टीम का ड्राइवर सिपाही अमित तथा हेडकांस्टेबल वज़ीर सिंह को घायल हालत में सिविल लाइन ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां हवलदार वजीर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया ।

यह हौंडा सिटी तुसार नाम का शख्स चला रहा था जो मॉडल टाउन का रहने वाला है , यह नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था । जांच से पता चला है तुसार नशे में कार चला रहा था जिसके चलते दुर्घटना घटी ।




Comments