

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रक्ट स्पेशल इंस्पेक्टर ललित अहलावत की टीम ने दिल्ली के मोबाइल चोरों से स्नैचिंग के मोबाइल खरीदने वाला डीलर गिरफ्तार किया है ।
दिल्ली में लगातार बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों से परेशान दिल्ली पुलिस ने हर डिस्ट्रिक्ट की एन्टी स्नैचिंग टीम को स्नैचर्स को पकड़ने के लिए लगा रखा है ।
आज सेंट्रल डिस्ट्रक्ट स्पेशल स्टाफ को कामयाबी हाँथ लगी है । स्पेशल स्टाफ पिछले 15 दिनों से मोबाइल स्नैचरों और उनके खरीदारों की सूचना जुटाने में लगा था । स्टाफ को सूचना मिली कि पहाड़ गंज रेलवे स्टेशन के पास सहाबुद्दीन नाम का शख्स चोरी के मोबाइल खरीदने आता है ।

इंस्पेक्टर ललित अहलावत ने इस सूचना के बाद टीम भेजी जिसमें SI गंजेन्द्र, ASI सतबीर सिंह हेड कांस्टेबल राकेश, हेड कांस्टेबल संतोष, हेड कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल पंकज और कांस्टेबल तरुण थे । पुलिस टीम ने चेम्सफोर्ड रोड पर जाल बिछा दिया । कुछ घण्टो के इंतजार के बाद शाहबुद्दीन हाँथ में लाल थैला लिए आता दिखाई दिया, पुलिस ने मौका पाकर शहाबुद्दीन को हिरासत में ले लिया । मौके से थैले में 8 कीमती मोबाइल बरामद हुए ।

पूछताछ के बाद शाहबुद्दीन ने बताया कि वह युपी के अमरोहा का रहने वाला है और दिल्ली के कमला मार्किट इलाके में किराए पर रहता है । यह दिल्ली के स्नैचरों से कम दामों में मोबाइल खरीदकर यूपी और में सप्लाई कर देता था । पुलिस अब चोरी के मोबाइल खरीदने वाले डीलरों की तलाश में लगी है ।




Comments