

उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव थाना इलाके में दिल्ली पुलिस के एक ASI की मकान के ढह जाने से उसके मलवे में दब कर मौत हो गई है।

आज 12 अगस्त बाड़ा हिंदूराव थाने के ASI जाकिर हुसैन और उसके साथ सिपाही देबू सिंह 15 अगस्त के मद्देनज़र इलाके में किरायेदार वेरिफिकेशन कर रहे थे। यह दोनों तक़रीबन 10 : 20 बजे गुप्ता बिल्डिंग राम बाग़ पहुंचे, उस वक्त बिल्डिंग की तीसरी मंजिल और अवैध निर्माण चल रहा था। इस अवैध निर्माण की जानकारी उत्तरी नगर निगम के बिल्डिंग विभाग को देने के लिए फोटो खींचने तीसरी मंज़िल पर गए, तभी अचानक तीसरी मंजिल भरभरा कर गिर गई।
ASI जाकिर हुसैन उसी मंजिल के मलबे में दब गए और सिपाही देबू सिंह दूसरी मंजिल पर जाकर गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पुलिस कर्मियों को निकाल कर अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया जहाँ जाकिर हुसैन को मृत घोषित कर दिया गया, सिपाही देबू की हालत गंभीर बनी हुई है।
ASI ज़ाकिर हुसैन की उम्र 49 वर्ष है और 1993 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे। यह मूलतः किला परीक्षित जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस इस अवैध निर्माण की आड़ में जो लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।



Comments