in

DCW : चार बार बेचा गया ढाई साल साल की बच्ची को

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की बहुत बड़ी सफलता : ढाई महीने की बच्ची को बेचा गया कई बार, देर रात तक कई जगह मारे दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस के साथ छापे, बच्ची को ढूंढ निकाला, कार्यवाई के बाद 5 गिरफ्तार।

-दिल्ली महिला आयोग की महिला पंचायत को बेटी के पिता ने स्वयं आकर दी बेटी को बेचने कि जानकारी, बेटी को वापिस दिलवाने की मांग करी, सूचना मिलते ही टीम ने पुलिस के साथ कई जगहों पर देर रात तक मारे छापे, कड़ी मशक्कत के बाद मिली बच्ची।

बुधवार देर रात दिल्ली महिला आयोग की महिला पंचायत को अमनप्रीत नामक शख्स ने सूचना दी कि उसने अपनी एक ढाई महीने की बच्ची को परवरिश न कर पाने की वजह से किसी को सौंप दिया था और अब उसे बच्ची के आगे बेचे जाने की सूचना मिली है। उसने आयोग से बच्ची के तस्कर को पकड़वाने की गुज़ारिश की।

तुरंत आयोग की मेम्बर फ़िरदौस और किरण नेगी ने जानकारी आयोग की अध्यक्षा स्वाति मलिवाल को दी और एक टीम गठित की गयी। बेटी के पिता के साथ आयोग की टीम सबसे पहले जाफराबाद पहुंची जहाँ पर इस व्यक्ति ने अपनी बेटी को सबसे पहले मनीषा नाम की महिला को 40,000 में बेचा था। दिए गए पते पर पहुँचने पर मनीषा वहां नहीं मिली। व्यक्ति को मनीषा को फोन करने को कहा गया, बात करते हुए मनीषा ने बताया कि उसने बच्ची को आगे बेच दिया है। मनीषा की बातचीत से जानकारी लेते हुए नेटिव के पिता को महिला आयोग की टीम थाने में ले गयी और पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने पूछताछ में बताया कि वो वाहन चालन का कार्य करता है। उसकी पहले से दो बेटियां और हैं, तीसरी बेटी होने पर इसने बच्ची को 40,000 रुपए में बेच दिया। पूछताछ के दौरान उसने मादीपुर के एक संदिग्ध घर का पता बताया। आयोग की टीम पुलिस और उस व्यक्ति को लेकर मादीपुर के बताये गए पते पर पहुंची तो वहां इंदु नाम कि महिला मिली। इंदु से पूछताछ में पता लगा कि उसने बच्ची को आगे शकूरपुर में राधा नाम की महिला को बेच दिए है। इसके बाद टीम शकूरपुर के बताए गए पते पर पहुंची। पते पर राधा से मिलने पर उसने बताया कि उसने बच्ची को चावड़ी बाजार में रहने वाली अपनी बहन को दिया था। इसके बाद टीम चावड़ी बाजार पहुंची, जहाँ राधा कि बेहेन ने बताया कि उसने बच्ची को त्रिलोकपुरी में किसी जानकार के पास छोड़ा था। आज सुबह बच्ची को बरामद कर लिया गया है और पुलिस ने अमनप्रीत, इंदु, मंजू, मनीषा एवं राधा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है एवं बच्ची के पुनर्वास की ओर भी कार्य शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, “बुधवार देर रात से ही हम और हमारी टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी। पूरी रात मशक्कत कर, कई जगह छापे मारे और एक इतने बड़े रैकेट जिसमें बच्ची को अनेकों बार बेचा गया उससे छुड़वाया। इस केस में दिल्ली पुलिस का कार्य भी सराहनीय रहा, हम उनका भी धन्यवाद करते हैं। मामले में 5 लोग गिरफ्तार भी हुए हैं, हम अब बच्ची के पुनर्वास पर काम कर रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग 24 घण्टे सातों दिन मुस्तैदी से काम कर रहा है।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

DU Online Exams 2020 : ऑनलाइन परीक्षाएं, कभी वेबसाइट क्रैश तो कभी इंटरनेट स्लो

UPSC सिविल परीक्षा में हिंदी के परिणाम चिंताजनक : पंकज चौधरी ( IPS)