नई दिल्ली : दिल्ली में मंकी पॉक्स का धीरे धीरे पंजा फैलता जा रहा है । दिल्ली के LNJP अस्पताल में एक नाइजीरिया से आई अफ्रीकन नागरिक महिला को भर्ती करवाया गया । महिला की शुक्रवार को रिपोर्ट आई थी । मंकी पॉक्स के लक्षण मिलने पर उसे भर्ती कर लिया गया है । कुल पांच मामले दिल्ली में सामने आ गए हैं । एक मरीज को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है ।


