in

6 AUGUAT : बर्मिंघम में पाकिस्तान को कुश्ती में पटक कर भारत ने गोल्ड जीता

Twitter Photo
पाकिस्तानी पहलवान को दांव में फंसाए हुए दीपक पुनिया

Birmingham : commonwealth games 2022 : बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के दीपक पूनिया ने कमाल कर दिया. उन्होंने पुरुषों के 86 किग्रा में पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को हराकर गोल्ड मेडल जीता. कुश्ती में यह भारत का तीसरा गोल्ड है. दीपक पूनिया से पहले बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने गोल्ड जीता.

दीपक पुनिया ने 3-0 से यह कुश्ती का मुकाबला जीता । कुश्ती के इस मुकाबले में पाकिस्तानी पहलवान इनाम भारत के दीपक पुनिया से अनुभव में अधिक थे किंतु युवा पहलवान दीपक लगातार पाकिस्तानी पहलवान को छकाते दिखे । दीपक पुनिया शुरआत में अटैकिंग कुश्ती लड़ते दिखाई दिए । पाकिस्तानी पहलवान लगातार बचाव करते दिखाई दिया । अंतिम पल में इनाम ने एक दांव लगाया था मगर दीपक ने उसे बेअसर कर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया ।

दीपक पुनिया की इस जीत पर भारत के प्रधान मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘ हमारे अपने दीपक पुनिया द्वारा शानदार खेल प्रदर्शन पर गर्व महसूस हो रहा है! वह भारत का गौरव हैं और उन्होंने भारत को कई सम्मान दिए हैं। उनके स्वर्ण पदक जीतने से हर भारतीय उत्साहित है। उन्हें आगामी सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। 

6 AUGUST : साक्षी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

7 AUG: News Shot : दिल्ली के सीलमपुर इलाके मे शनिवार समारोह के दौरान जश्न में गोलीबारी