in

6 AUGUST : साक्षी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल


Twitter photo
Birmingham : commonwealth games 2022) Gold Medalist Sakshi Malik: भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों (commonwealth games 2022) की 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया. फाइनल में साक्षी ने जबरदस्त खेल दिखाया और एक वक्त काफी पॉइंट से पिछड़ चुकीं साक्षी ने जबरदस्त तीन मिनट में जबरदस्ती वापसी की और स्वर्ण पर कब्जा कर करोड़ों देशवासियों को गौरांवित किया । पदक लेते वक्त साक्षी की आंखों से भारत की जीत के आंसू थे ।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने साक्षी की जीत पर बधाई देते हुए लिखा ‘सीडब्ल्यूजी बर्मिंघम में हमारे एथलीट लगातार हमें गौरवान्वित कर रहे हैं। साक्षी मलिक के शानदार खेल प्रदर्शन से रोमांचित हूं। मैं उन्हें प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई देता हूं। वह प्रतिभा का एक पावरहाउस है और उल्लेखनीय लचीलापन के साथ धन्य है।’
साक्षी की उबल्ब्धियां
राष्ट्रमंडल खेलों में यह साक्षी का पहला स्वर्ण और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

6 AUGUAT : भारत के रेसलर नवीन कुमार ने PAK पहलवान को हराकर जीता स्वर्ण पदक

6 AUGUAT : बर्मिंघम में पाकिस्तान को कुश्ती में पटक कर भारत ने गोल्ड जीता