
नई दिल्ली : Birmingham Commonwealth Games 2022 : भारतीय पहलवान नवीन ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 74 किग्रा फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल जीत लिया है. नवीन (Wrestler Naveen) ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया.

इससे पहले उन्होंने नाइजीरिया के ओग्बोना एमैन्युअल जॉन को तकनीकी श्रेष्ठता पर हराया था. इसके बाद सिंगापुर के हांग यू लोउ और इंग्लैड के चार्ली जेम्स बोलिंग को मात दी.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए नवीन के लिए लिखा…

हमारे पहलवानों के लिए और अधिक गौरव धन्यवाद। नवीन कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। उनका उल्लेखनीय आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक पूरे प्रदर्शन पर है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।


