in

6 AUGUST : भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट का स्वर्ण पदक पर कब्जा

नई दिल्ली: Birmingham,  Commonwwealth Games 2022 : भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में गोल्ड मेडल जीत लिया है. फोगाट ने 53 किलो वर्ग की महिला कुश्ती के फाइनल में श्रीलंका की चामोडिया केशानी मदुरावलागे डॉन को चित करके 4-0 से जीत दर्ज की. विनेश बर्मिंघम (Birmingham 2022) में गोल्ड मेडल जीतने वाली पांचवीं रेसलर हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwwealth Games) में ये विनेश का लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है. ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला है. इसी साथ वो एशियन गेम्स (Asian Games) और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारत की पहली महिला हैं.

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में विनेश के लिए लिखा…

विनेश फोगाट द्वारा जीता गया आज का स्वर्ण पदक बहुत खास है। वह भारत की सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में यह उनका लगातार तीसरा स्वर्ण है। वह खेल के प्रति उत्कृष्टता और उल्लेखनीय प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। उसे बधाई।

 

 

5 AUGUST : बजरंग भाई जान ने कुश्ती में कनाडा को धूल चटाकर गोल्ड पर जमाया कब्जा

6 AUGUAT : भारत के रेसलर नवीन कुमार ने PAK पहलवान को हराकर जीता स्वर्ण पदक