
30 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ BSF ने सीमापार से आने वाले ड्रोन को स्वदेशी तकनीक से ढेर किया

नई दिल्ली : ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) बेहद संजीदा है और हर क्षेत्र में वह इसका इस्तेमाल कर रही है. पाकिस्तान से घातक हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स ला रहे ड्रोन को मार गिराने के लिए भी BSF आजकल “स्वदेशी तकनीक” का उपयोग कर रही है.
♦ भारत और अमेरिका के अभ्यास से चीन की बेचैनी बढ़ी

नई दिल्ली : बीजिंग : भारत और अमेरिका के संयुक्त अभ्यास से चीन की पेशानी पर पसीने चूने लगे हैं. चीन ने कहा कि वह वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास का विरोध करता है और यह नई दिल्ली और बीजिंग के बीच हस्ताक्षरित दो सीमा समझौतों की भावना का उल्लंघन करता है. वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगभग 100 किमी दूर उत्तराखंड में भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ का 18वां संस्करण वर्तमान में जारी है. इसका उद्देश्य शांति स्थापना और आपदा राहत कार्यों में दोनों सेनाओं के बीच पारस्परिकता को बढ़ाना और विशेषज्ञता साझा करना है.
पूरी खबर जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
♦ पोलीग्राफ़ टेस्ट में अफताब ने कबूला श्रद्धा की हत्या का मलाल नहीं

30 NOV 22
नई दिल्ली: Shraddha Walker Murder : श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. इस मामले में आरोपी आफताब पूनावाला का पोलीग्राफ़ टेस्ट किया गया है. ये टेस्ट करने वाले फोरेंसिक अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की है. सूत्रों के अनुसार आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का अफसोस भी नहीं है. बता दें पूनावाला (28) पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. आरोप है कि उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली में महरौली के अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर फेंकता रहा. उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था.
♦ दिल्ली के कनॉट प्लेस से 300 जाली पासपोर्ट बरामद

30 NOV 22
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी गैंग स्क्वायड ने दिल्ली के कनॉट प्लेस से अवैध पासपोर्ट वीजा रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरोह बैंक खाता विवरणों की जालसाजी भी किया करता था. इनके पास कई देशों के 300 जाली पासपोर्ट बरामद हुए. ग्रीन टूर एंड ट्रैवल’ की आड़ में यह सिंडिकेट चल रहा था.
इस कारोबार को फलने-फूलने के लिए इन लोगों ने सत्संग समिति बनाई हुई थी. यह लोगों को आध्यात्म के नाम पर जोड़ते थे और विदेश भेजने के नाम पर उनको जाल में फंसा लेते थे.
29 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ दिल्ली में सरेआम चाकूबाजी
29 NOV 22
नई दिल्ली : दिल्ली के मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर युवक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से गोदा मौके पर मौत
लवली और सूरज नाम के युवक गंभीर हालत में हैं
♦ दिल्ली के सियासी दंगल में पहलवान महिला भी उम्मीदवार

29 NOV 22
नई दिल्ली : दिल्ली में निगम के चुनावों में कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी प्रतिभा ही विलक्षण है उनमें से सरस्वती विहार वार्ड नंबर 58 की महिला उम्मीदवार दीपिका देशवाल कांग्रेस के टिकट से चुनावी दंगल में भिड़ रही हैं. दीपिका ने राज्य स्तर की कुश्ती में 6 गोल्ड जीते हैं. इस उम्मीदवार के पिता दिल्ली पुलिस में सब इन्स्पेक्टर हैं.
पूरी खबर जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
28 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ श्रद्धा के कातिल आफताब को FSL ले जा रही पुलिस वैन को हिंदू सेना का हमला
नई दिल्ली : श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को FSL ले जा रही पुलिस वैन पर हमला हुआ है. रोहिणी में एफएसएल के बाहर यह हमला हुआ है. बताया जाता हैं कि हमलावरों ने तलवार से हमला करने की कोशिश की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी आफताब सुरक्षित है. पुलिस ने आफताब की जेल वेन पर हमला करने वाले लोगों को हिरासत में लिया हैं. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. एक का नाम निगम गुज्जर और दूसरे का कुलदीप ठाकुर है. दोनों गुरुग्राम के रहने वाले है. ये खुद को हिन्दू सेना से बता रहे हैं, इसे जांच पड़ताल की जा रही है. बाकी लोगों की तलाश जारी है.
♦ दिल्ली में एक और श्रद्धा जैसा इंसानी टुकड़ों वाला दूसरा कांड
CCTV : हत्या के बाद शव के टुकड़े लेकर पार्क में आते मां और बेटा
28 NOV 22
नई दिल्ली: दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या जैसा ही एक केस और सामने आया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है. साथ ही इस मामले में एक महिला और उसका बेटे गिरफ्तार भी किया गया है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रान्च के मुताबिक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसके पति का किसी और से अफेयर था. दोनों ने कथित तौर पर शव के 22 टुकड़े किए, उन्हें फ्रिज में रखा और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में फेंक दिया.
♦ दिल्ली के सदर बाजार वार्ड में एक रात में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘आप पार्टी’ का दामन छोड़ा

27 NOV 22
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के बागियों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं । जब चुनाव प्रचार अपने अंतिम पायदान की ओर बढ़ रहा है उस वक्त आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने वालों की तायदाद बढ़ती जा रही है.
सदर बाजार वार्ड 72 से आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर आई है. आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार उषा शर्मा कल तक जीत की ताल ठोक रही थी आज वहां हवा का रुख कांग्रेस की तरफ मुड़ गया है ।
कल रात सदर बाजार आम आदमी पार्टी के नेता नितिन राठौर 150 कर्मठ कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए । अब कांग्रेस की महिला उम्मीदवार मनीषा शर्मा को नई अपनी जीत के लिए नई ऊर्जा मिल गई. यह सभी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के खुलासों के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. सदर बाजार वार्ड से भाजपा ने महिला उम्मीदवार पिंकी जैन को उतारा है. पिंकी जैन को इस मुकाबले में सबसे सशक्त उम्मीदवार माना जा रहा था किंतु इतनी बड़ी तायदाद में कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना अब कांग्रेस को इस क्षेत्र में नई ऑक्सीजन मिलना माना जा सकता है. खास बात यह है की मुस्लिम कार्यकर्ता जो आम आदमी का चश्मा पहने थे अब वो भी कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं.
सदर बाजार इलाका कांग्रेस के पूर्व सांसद जगदीश टाइटलर तथा कांग्रेस के विधायक राजेश जैन का का गढ़ माना जाता था. किंतु 2014 के बाद आम आदमी पार्टी की लहर ने यहां कांग्रेस के किले को ध्वस्त कर दिया था. हालांकि सदर बाजार के पूर्व विधायक राजेश जैन और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहिद खान, इमरान खान भी अपने दल बल के साथ कांग्रेस उम्मीदवार मनीषा शर्मा के प्रचार को संभाले हुए हैं. सूत्रों का कहना है 28 नवंबर के बाद पूर्व सांसद और कांग्रेस के फायर ब्रांड लीडर जगदीश टाइटलर भी कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में जुड़ेंगे.
♦ गुजरात चुनावी ड्यूटी पर तैनात अतिरिक्त जवानों के बीच फायरिंग

26 NOV 22
नई दिल्ली : गुजरात के पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों में आपसी झड़प की खबर आ रही है. पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार झड़प के बाद जवानों के बीच फायरिंग भी हुई है, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. झड़प किस वजह से हुई ये अभी तक साफ नहीं है. पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं, घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पूरी खबर जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
♦ बाल गृह के बच्चों का DSLSA कर रहा है कौशल विकास

26 NOV 22
नई दिल्ली : स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DSLSA) ने लड़कियों के लिए चिल्ड्रन होम (महिला एवं बाल विकास विभाग), निर्मल छाया परिसर में “नन्हे कदम ऊंची उड़ान” परियोजना का ‘समापन समारोह’ आयोजित किया. समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल, न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष, दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी थे.
♦ दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने SI को कहा ‘Well done’

26 NOV 22
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक़, कमिश्नर संजय अरोड़ा ने शाहीनबाग थाने पहुँच कर SI अक्षय और साथ में मौजूद तीन और पुलिस के जवानों को 5-5 हजार रूपए का ईनाम दिया है।
साथ ही, सीपी ने मौके पर मौजुद जवानों को शाबाशी भी दी है.. ये कहते हुए कि आपने सिचुएशन को अच्छे से संभाला, ‘Very Well Done’..
25 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ चांदनी चौक की इलेक्ट्रिक मार्किट में आग, करोड़ों का नुकसान

25 NOV 22
नई दिल्ली : चाँदनी चौक भगीरथ पैलेस की इलेक्ट्रिक मार्किट में भयंकर आग. दमकल की अभी तक 31 गाड़िया मोके पर पहुंची आग पर काबू पाने का काम जारी है. 4 बिल्डिंग मे आग फैलने की खबर एक बिल्डिंग मे 25 से 50 दुकाने है. आग लगने की वजह अभी साफ नही शुरुवाती जाँच में बिजली का शॉट सर्किट आग लगने की वजह मानी जा रही है. लोकल पुलिस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है.
24 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ भाजपा के स्टार प्रचारकों ने दिल्ली के निगम में ताल ठोकी

24 NOV 22
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनावों में पार्टियों का चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच रहा है. भाजपा ने इन चुनावों में विरोधी पार्टियों को मात देने के लिए अपने चार राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बेहिसाब सांसद प्रचार में उतार दिए हैं. करोल बाग, देव नगर में निगम के उम्मीदवार के प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल की सांसद लौकेट चटर्जी को उतारा गया. बंगाल की सांसद ने कहा “मोदी जी के कार्यों के नाम पर जनता भाजपा को वोट करेगी’. आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन पर तंज कसते हुए कहा की “जेल के वीडियो देखकर इस पार्टी की कथनी और करनी को देश की जनता ने देखा है”.
23 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ CCTV विडियो ने खोले सत्येंद्र जैन के भोजन के राज

23 NOV 22
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल का विडियो सामने आया है जिसमें बाहर से मंगवाया हुआ खाना खा रहे हैं. यह वीडियो 13 सितंबर का है. इसमें सत्येंद्र जैन खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सत्येंद्र जैन की ओर से राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया है कि उन्होंने 6 महीने से अन्न का एक भी दाना नहीं खाया है. और जिसके चलते उनका 28 किलो वजन कम हो गया है. इसके विपरीत जेल प्रशासन ने मंत्री सत्येंद्र जैन ने मेडिकल जांच के बाद दावा करते हुए कहा की सतेंद्र जैन के वजन में 8 किलो की बढ़ोतरी हुई है.
♦ घर के चिराग ने बुझा दिए अपने चार चिराग, कर डाली चार हत्याएं

23 NOV 22
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में अभी श्रद्धा की हत्या का मामला गर्म है, फिर एक बार दिल्ली में दिल दहलाने वाले हादसे से दिल्ली सहम गई है. दिल्ली के पालम इलाके से एक ही परिवार में चार लोगों की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है.

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम Palam इलाक़े से खबर सामने आई है कि यहां एक ही परिवार के चार लोगों की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। एक ही घर में चार लोगों के शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

हत्या करने वाला इस परिवार का लड़का है इस घर के चिराग ने अपने ही पिता, माता बहन, दादी की हत्या कर डाली, हत्या करने के बाद यह घटना स्थल से भागा नही, पुलिस ने देर रात इसको गिरफ्तार भी कर लिया है.

सूत्रों के हवाले से बताया है इस परिवार में लड़के को नशे की लत थी और इसको नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा गया था. कुछ दिनों पहले यह नशा मुक्ति केंद्र से छूटकर आया था. बेरोजगारी के कारण घर में झगड़ा किया करता था. कल रात को जब पास पड़ोस के लोगों ने घर से चीखने की आवाजे सुनी तो पुलिस को सूचना दी. घर के अंदर जब पुलिस ने प्रवेश किया तो खून फैला मिला, पुलिस ने बाथरूम से आरोपी के माता पिता के खून से लथपथ मिले. आरोपी की दादी और बहन कमरे में मिली. पुलिस ने सभी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया.
♦ श्रद्धा ने 2020 में अपनी हत्या और टुकड़े होने की शिकायत में पुलिस को आशंका जताई थी

23 NOV 22
नई दिल्ली : मुंबई : श्रद्धा वालकर हत्याकांड में कुछ नए खुलासे हुए हैं. मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम मुंबई पहुंची हुई है. श्रद्धा और आफताब दिल्ली से पहले मुंबई में भी लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे. बाद में वे मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए थे. पुलिस को पूछताछ में पड़ोसियों से इन दोनों के बीच झगड़ों का खुलासा किया. उन्होंने आफताब के बुरे बर्ताव के बारे में बताया. यह भी बताया गया की नॉनवेज ना खाने जैसी छोटी-छोटी बातों के लिए मारपीट करता था. आफताब पर आरोप है कि उसने दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या की. इसके बाद इसे छुपाने के लिए श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया. ताकि, कोई श्रद्धा के शव की पहचान ना कर पाए.
मुंबई पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने वहां पर 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. इनमें श्रद्धा के दोस्त, मकान मालिक और मुश्किल के वक्त श्रद्धा की मदद करने वाले शामिल हैं. सभी का कहना है श्रद्धा को आफताब से हमेशा डर लगता था, क्योंकि वह उसे बुरी तरह से पीटता था. वसई की सामाजिक कार्यकर्ता पूनम बिडलान ने पुलिस को बताया कि एक बार तो आफताब ने श्रद्धा को सिर्फ इसलिए पीटा था, क्योंकि वह नॉनवेज नहीं खा रही थी.
मुंबई पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने वहां पर 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. इनमें श्रद्धा के दोस्त, मकान मालिक और मुश्किल के वक्त श्रद्धा की मदद करने वाले शामिल हैं. सभी का कहना है श्रद्धा को आफताब से हमेशा डर लगता था, क्योंकि वह उसे बुरी तरह से पीटता था.
श्रद्धा वालकर के साथ आफताब ने साल 2020 में भी मारपीट की थी, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस को की गई शिकायत में श्रद्धा ने आशंका जताई थी कि आफताब उसकी हत्या कर सकता है. इतना ही नहीं, श्रद्धा ने शिकायत में कहा था कि आफताब ने उसे मारने की कोशिश की और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी थी. पुलिस में यह शिकायत 23 नवंबर, 2020 को की गई थी.
श्रद्धा ने आफताब के परिवार पर भी आरोप लगाया था कि उसके परिवार को भी इस बारे में पता है. उसने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि अगर उसे किसी भी तरह की चोट पहुंचती है या कोई नुकसान होता है तो आफताब जिम्मेदार होगा.
बता दें, श्रद्धा वालकर की मई महीने में हत्या कर दी गई थी. लेकिन इसका खुलासा अभी हुआ है. श्रद्धा और आफताब दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे. श्रद्धा की अपने परिवार से कोई बातचीत नहीं थी. कई महीनों तक श्रद्धा से संपर्क नहीं होने पर उनके परिजनों ने मुंबई में शिकायत दर्ज कराई. इस पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी. दिल्ली पुलिस ने इसके बाद आफताब को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने ही श्रद्धा का कत्ल किया है.
22 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ जेल में सतेंद्र जैन की मालिश करने वाला रेप की सजा काटने वाला निकला

22 NOV 22
नई दिल्ली : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और जेल मंत्री सतेंद्र जैन का मसाज करने वाला वीडियो आने पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप पार्टी ने वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने कहा था विडियो में मसाज नहीं फिजियोथरैपी की जा रही है. मनीष सिसौदिया की इस बात पर पड़ताल के बात पता चला है की मंत्री सतेंद्र जैन की मसाज करने वाला शख्स बलात्कार (पॉक्सो) मामले का सजा काट रहा अपराधी है. जिसका नाम रिंकू है जो एक बच्ची के रेप के अपराध में सजा काट रहा है. इस खुलासे के बाद आप पार्टी ने चुप्पी साध ली है.
♦ मेघालय की सीमा पर गोलीबारी, 6 की मौत

22 NOV 22
नई दिल्ली : शिलांग (मेघालय) : असम और मेघालय की सीमा पर पश्चिम जयंतिया हिल्स के मुक्रोह में गोलीबारी के दौरान असम वन के एक अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई. इसके बाद मेघालय ने राज्य के सात जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. मेघालय सरकार के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मेघालय के सात जिलों में आज सुबह साढ़े दस बजे से मोबाइल इंटरनेट/डेटा सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने आज पुष्टि की कि इस घटना में मेघालय के पांच और असम वन रक्षक सहित कुल छह लोगों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा, “घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और पूछताछ की जा रही है. मेघालय पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है.”
♦ तीसरे भारत और न्यूज़ीलैंड के T-20 को बारिश ने धो डाला

22 NOV 22
नई दिल्ली : IND vs NZ 3rd T20I: बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को नेपियर में खेला गया तीसरा और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच डकवर्थ लुईस मेथड से टाई रहा जिससे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुआई वाली मेहमान टीम ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Singh) के चार-चार विकेट की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 19.4 ओवर में 160 रन के स्कोर पर समेट दिया था.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने नौ ओवर में चार विकेट 75 रन बना लिए थे कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. कप्तान पांड्या 30 और दीपक हुड्डा नौ रन बनाकर खेल रहे थे. अंपायरों ने मैच खत्म होने का फैसला किया और दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ मिलाए. भारत का नौ ओवर के बाद स्कोर डकवर्थ लुईस मेथड (DLS Method) के हिसाब से टाई के स्कोर के बराबर था.
21 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ गुजरात में तीनों पार्टियों के बड़े नेता प्रचार मैदान में

21 NOV 2022
नई दिल्ली : गुजरात : Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में तीनों बड़ी पर्टिंयों बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज प्रचार के मैदान में उतर गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल रैलियां कर रहे हैं. योगी आदित्यनाथ से लेकर अशोक गहलोत तक छह राज्यों के मुख्यमंत्री गुजरात में चुनाव प्रचार में जुटे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नवसारी में रैली की. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने घर घर राशन पहुंचाया है. दूसरे राज्यों के बच्चे गुजरात आकर पढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सुरेंद्रनगर में आयोजित एक जनसभा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता से बेदखल कर दिया गया है, वे अब सत्ता में आने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं. मोदी ने यह भी कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस चुनावों में विकास की बात ना करके उन्हें ‘‘औकात” दिखा देने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा, कांग्रेस अब चुनाव में विकास की बात नहीं करती है. इसकी जगह कांग्रेस के नेता मुझे औकात दिखाने की बात करते हैं. उनका घमंड देखिए। निश्चित तौर पर वे एक शाही परिवार से हैं जबकि मैं जन सेवक हूं. मेरी कोई औकात नहीं है.”
♦ इंस्पेक्टर को मारने वाले दो बिहार के बदमाशों को मार गिराया गया

21 NOV 22
नई दिल्ली : वाराणसी : वाराणसी के बड़ागांव इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया. बाद में शिनाख्त होने पर पता चला कि यह वही अपराधी हैं जिन्होंने विगत दिनों एक सब इंस्पेक्टर को गोली मारकर पिस्टल छीन ली थी. इनको पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस ने ऑपरेशन पाताल लोक चलाया था. मारे गए अपराधी बिहार के हैं.
वाराणसी के बड़ागांव इलाके में रिंग रोड के पास खेत में बीती रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई. इसमें दो बदमाशों को गोली लगी. इस मुठभेड़ में अपराध शाखा के आरक्षी शिव बाबूको भी गोली लगी. दोनों बदमाशों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया. पुलिस के मुताबिक मारे गए बदमाशों की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के गोलवा निवासी रजनीश उर्फ बऊवा और मनीष के रूप में हुई है. वे दोनों सगे भाई थे.
♦ नक्सलियों की सुरक्षा बलों पर हमले की कोशिश नाकामयाब, सर्च अभियान में विस्फोटकों का जखीरा बरामद

20 NOV 2022
नई दिल्ली : झाड़खंड : CRPF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान के दौरान उन्हें भारी मात्रा में गोला-बारूद, आईईडी एवं टिफिन बम सहित अन्य सामग्रियां बरामद की हैं. नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए झाड़खण्ड सेक्टर की कोबरा बटालियन और झाड़खड़ पुलिस दल ने मिलकर बुढ़ा पहाड़ ( जोकपानी, लातेहार) से सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के छिपे हुए विस्फोटक का जखीरा बरामद किया है. मौके से गोला-बारूद, आईईडी एवं 120 टिफिन बम सहित अन्य सामग्रियां मिलीं हैं.
पूरी खबर जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
♦ दिल्ली के तीन ठगों ने मार्केटिंग कंपनियों के होश उड़ा डाले

20 NOV 2022
नई दिल्ली : नई दिल्ली साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट को हैक करने वाले राहुल त्रिपाठी, शिवम वर्मा और रोहित बंसल को गिरफ्तार किया है, यह तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं. ये लाखों का सामान बिना रकम का भुगतान किए ऑनलाइन से मंगवा लेते थे. यह तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं. इन आरोपियों ने HIPPOSTORE.COM नाम की कम्पनी से लाखों का कलर पेंट मंगवा कर कम्पनी के पोर्टल पर गेटवे बायपास करके भुगतान कर दिया था. जब कम्पनी के कर्मचारियों को वेबपोर्टल पर गड़बड़ी की शंका हुई, जिसके बाद नई दिल्ली साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई. सब-इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की टीम ने गहन जांच करते हुए तीनों आरोपियों को साइबर क्राइम में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली. इनके पास से 21 लाख रूपये की पेंट बाल्टियां, 1.5 लाख नकद बरामद हुआ है.
पूरी खबर जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें
राजधानी दिल्ली के तीन साइबर ठगों ने उड़ा दी बड़ी बड़ी मार्केटिंग कंपनियों की नींद
♦ मोदी को मिला सोशल मीडिया पर 35 करोड़ का समर्थन

19 NOV 2022
नई दिल्ली : लखनऊ : शिव की नगरी वाराणसी में शनिवार को काशी तमिल संगमम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. इसे लेकर वाराणसी सहित तमिलनाडु में जहां उत्साह का माहौल है, वहीं मशहूर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी इस आयोजन को यूजर्स का जमकर समर्थन मिला.
ट्विटर पर हैशटैग काशी तमिल संगमम (#Kashi_Tamil_Sangamam) तकरीबन 32 करोड़ यूजर्स तक एक भारत श्रेष्ठ भारत के पैगाम को लेकर पहुंचा. वहीं, लगभग 64 हजार बार यूजर्स ने लाइक, रीट्वीट और रिप्लाई के जरिए अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति की. इसके अलावा तकरीबन 25 हजार यूजर्स ने सीधे सीधे इस हैशटैग के जरिए पोस्ट किया.
♦ मजे मजे में लगाए ‘पकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

19 NOV 2022
नई दिल्ली : बेंगलुरु : न्यू हॉरीजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन स्टूडेंट्स को मजे मजे में पाकिस्तान के समर्थक बनकर नारेबाजी करना महंगा पड़ गया. इन स्टूडेंट का सोशल मीडिया पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कालेज प्रशासन ने भी बाहर कर दिया. कॉलेज प्रशासन द्वारा सस्पेंड किए गए स्टूडेंट्स को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि पुलिस का कहना है कि “छात्रों ने यह जानबूझकर नहीं किया था.”
न्यू हॉरीजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 25-26 नवंबर को एक इंटर कॉलेज फेस्ट की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा था, तभी कुछ स्टूडेंट अपनी पसंदीदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों और देशों के नाम जोर-जोर से लेते देखे गए. तीनों स्टूडेंट्स आर्यन, दिनकर और रिया सभी की उम्र 17 से 18 साल के बीच है.
वीडियो में इन्हें “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए देखा गया. पुलिस के अनुसार “स्टूडेंट्स ने मस्ती के लिए नारे लगाए. उन्हें पुलिस स्टेशन से जमानत पर रिहा कर दिया गया है और जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है. दंगा भड़काने और जनता में डर पैदा करने के इरादे से मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स के माता-पिता को तलब कर बताया कि तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है.”
व्हाइटफील्ड पुलिस उपायुक्त ने बाद में कहा, “आरोपी स्टूडेंट्स के अपने दोस्तों में से एक ने वीडियो रिकॉर्ड किया. कॉलेज प्रशासन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया और हमारे पास शिकायत दर्ज की. हमने पहले उन्हें गिरफ्तार किया और जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. बाद में उन्हें पुलिस स्टेशन से जमानत पर रिहा कर दिया. उन्होंने यह हरकत जानबूझकर नहीं की थी.”
♦ दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज का विडियो वायरल

19 NOV 2022
नई दिल्ली : कई भाजपा नेताओं ने शनिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो शेयर किया है, जिन्हें इसी साल मई महीने में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज करवाते दिख रहे हैं. वीडियो तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार को जेल में बंद मंत्री को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराने के आरोप में निलंबित करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है.
यह कार्रवाई दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा गठित एक जांच समिति की सिफारिश पर की गई थी. जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल नंबर 7 के अधीक्षक पर आरोप लगाया था कि जेल में बंद सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है.
18 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात में शनिवार को ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं

18 NOV 2022
नई दिल्ली : Gujarat Elections 2022: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 19 नवंबर से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे राज्य में आठ सभाओं को संबोधित करेंगे. वे 23 और 24 नवंबर को फिर गुजरात जाएंगे. शनिवार शाम 7:30 बजे पीएम मोदी वलसाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे, रात को वे वहीं रुकेंगे. अगले दिन रविवार सुबह 10:15 बजे वे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद वरावल, धौराजी, अमरेली और बोटाड में चार चुनावी सभाएं होंगी. वरावल में सुबह 11 बजे, धौराजी में 12: 45 बजे, अमरेली में दोपहर 2:30 बजे और बोटाड में 6:15 बजे जनसभा होगी. प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद गांधी नगर आएंगे. रात्रि विश्राम राजभवन में होगा. सोमवार को फिर वे चुनाव अभियान पर निकलेंगे, इस दिन पीएम की तीन चुनावी सभाएं होंगी. वे दोपहर 12 बजे सुरेंद्र नगर, दोपहर दो बजे जंबुसार और शाम 4 बजे नवसारी में चुनावी सभा होगी
♦ गुजरात में भाजपा के चुनावी प्रचार के लिए 15 वरिष्ठ नेता भी प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे.

19 NOV 2022
नई दिल्ली : Gujarat Assembly Elections: गुजरात में बीजेपी महा चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए कार्पेट बांबिंग करेगी. राज्य की 82 सीटों पर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश के नेता एक साथ चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले कई वरिष्ठ नेता एक साथ एक ही दिन चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. पीएम मोदी शनिवार से तीन दिनों तक गुजरात में आठ रैलियों को संबोधित करेंगे. कल शुक्रवार को एक साथ 15 वरिष्ठ नेता भी प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे.
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट पश्चिम में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. नितिन गडकरी जामनगर ग्रामीण, भरूच और सूरत जिले में सभाएं करेंगे. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मोरबी जिले के वांकानेर, झगाड़िया और चौर्यासी में रैली करेंगे. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी प्रचार करेंगे.
♦ED के चीफ एसके मिश्रा का केंद्र सरकार ने तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाया

17 NOV 2022
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के प्रमुख एसके मिश्रा (SK Mishra) को एक और साल का सेवा विस्तार मिला है. उनकी सर्विस में ये तीसरा सेवा विस्तार है. इस विस्तार के साथ वह अगले साल इस पद पर पांच साल पूरे कर लेंगे. पिछले साल एसके मिश्रा प्रवर्तन निदेशालय में एक साल का सेवा विस्तार पाने वाले पहले अधिकारी बने.
एसके मिश्रा 19 नवंबर, 2018 को ईडी के निदेशक नियुक्त किए गए थे. ईडी निदेशक का निश्चित कार्यकाल दो साल होने की वजह से उनका कार्यकाल अगले हफ्ते खत्म हो रहा था. 60 वर्षीय मिश्रा 1984 बैच के आयकर कैडर में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं.
♦ आग से झुलस कर एक की मौत
17 NOV 2022
नई दिल्ली : दिल्ली के मादीपुर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है जिसमें एक मजदूर की जलकर मौत हो गई है
♦ तीस हजारी में दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण की कानूनी बेंच की शुरुआत

17 NOV 2022
नई दिल्ली : कल सेंट्रल वेस्ट डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी जनता के लिए दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में फ्री कानूनी सहायता बेंच का आरंभ करने जा रहा है । जिसका उद्घाटन वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ ट्रांसजेंडर करेंगे. खास तौर से यह बेंच ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के साथ होने वाले अन्याय पूर्ण मामलों की सुनवाई और कानूनी सलाह के साथ-साथ मदद भी करेगा.
16 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ MCD चुनाव में टिकट की बेचने के आरोप में आप पार्टी के विधायक के रिश्तेदार ACB ने किए गिरफ्तार.

16 NOV 2022
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर टिकट वितरण में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। इसमें बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) ने मॉडल टाउन से आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले ओम सिंह और पीए शिवशंकर पांडेय उर्फ विशाल पांडेय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपित की पहचान प्रिंस रघुवंशी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने 90 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। गोपाल खारी ने यह शिकायत सोमवार को एसीबी से की थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एसीबी ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपितों के पास से टीम ने रिश्वत के रुपये 33 लाख जब्त किए गए हैं। मामले की आगे की जांच पूरे मामले का पता लगाने और साक्ष्य जुटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
♦ कांग्रेस ने जारी की गुजरात चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची

16 NOV 2022
नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) के लिए बुधवार को 37 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की. कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची में पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला का नाम भी है. महेंद्र सिंह वाघेला बायड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
इसके अलावा पालनपुर से महेश पटेल, गांधीनगर उत्तर से वीरेंद्र सिंह वाघेला, वड़ोदरा शहर से जी.परमार और कालोल से प्रभात सिंह को टिकट दिया गया है.
♦ दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस की चौकियों और थानों में CCTV कैमरों के लिए भेजा नोटिस

16 NOV 2022
नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर पुलिस थानों और चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की स्थिति की जानकारी मांगी है.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की स्थिति की जानकारी मांगी है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 2020 में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि देश के हर पुलिस स्टेशन में नाइट विजन और ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पुलिस के कामकाज में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए माननीय न्यायालय द्वारा यह निर्देश दिया गया था।
दिल्ली के पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की स्थिति का पता लगाने के लिए मालीवाल ने सभी जिलों के पुलिस उपायुक्त को नोटिस जारी किया है। आयोग ने प्रत्येक थाने और पुलिस चौकी में कमरों की संख्या के साथ सीसीटीवी लगाने की संख्या के संबंध में जानकारी मांगी है। आयोग ने ऑडियो रिकॉर्डिंग और नाइट विजन की सुविधा वाले सीसीटीवी कैमरों की संख्या का ब्योरा मांगा है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं, पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार, सभी लॉक-अप, सभी कॉरिडोर, लॉबी / स्वागत क्षेत्र, सभी बरामदे / आउटहाउस, इंस्पेक्टर का कमरा, सब इंस्पेक्टर का कमरा, लॉक-अप रूम के बाहर का क्षेत्र; स्टेशन हॉल; थाना परिसर के सामने; वाशरूम/शौचालय के बाहर (अंदर नहीं) ; ड्यूटी अधिकारी का कमरा; पुलिस थाने का पिछला हिस्सा इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए।’ आयोग ने यह पता लगाने का प्रयास किया है कि क्या ये सभी स्थान दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों में सीसीटीवी में कवर हो जाते हो जाते हैं या नहीं? यदि कैमरे नहीं हैं, तो आयोग ने कैमरे लगाने की समयरेखा मांगी है। आयोग ने ख़राब सीसीटीवी कैमरों और दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें क्रियाशील बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी मांगी है। साथ ही आयोग ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की अवधि की जानकारी भी मांगी है।
आयोग ने पुलिस थानों से जुड़ी पुलिस चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी ऐसी ही जानकारी मांगी है। इसके अलावा, आयोग ने दिल्ली पुलिस से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस स्टेशनों द्वारा किए गए किसी भी लंबित अनुरोध और उसी की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, “माननीय सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के पुलिस बल को सभी पुलिस स्टेशनों पर नाइट विजन और ऑडियो रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए थानों और चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाना एक बड़ा कदम है। स्वाति मालीवाल ने पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की स्थिति का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
15 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ जैकलीन फर्नांडिस को मिली जमानत

15 NOV 2022
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिली है. पटियाला हाउस कोर्ट ने दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है. हालांकि बिना कोर्ट की इजाजत के जैकलीन देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती हैं. इससे पहले कोर्ट ने 10 नवंबर को सभी पक्षों को सुनने के बाद जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस आरोपी हैं.
♦ नासा का आर्टिमिस मिशन (NASA Artemis 1 mission) कल लॉन्च हो सकता है

15 NOV 2022
नई दिल्ली : Artemis 1 Launch Live : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का आर्टिमिस मिशन (NASA Artemis 1 mission) आखिरकार लॉन्च होने को तैयार है। लगभग एक साल की देरी के बाद कल यानी 16 नवंबर को मून मिशन (Nasa Moon mission) के लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। अमेरिका में फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से यह लॉन्च किया जाएगा। चंद्रमा पर सबसे पहले इंसान को पहुंचाने वाला अमेरिका और उसकी स्पेस एजेंसी मून मिशन लॉन्च करने में जुटी है, लेकिन रॉकेट में तकनीकी गड़बड़ी और फिर एक के बाद एक आए तूफानों ने इस मिशन में देरी की है।
♦ HC ने शिवसेना का नाम और निशान की याचिका खारिज की

15 NOV 2022
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट से उद्धव ठाकरे( Uddhav Thackeray) को झटका लगा है. चुनाव आयोग (ECI) के फैसले के खिलाफ उनकी याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court)ने खारिज कर दिया है. उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसके तहत शिवसेना का नाम और चुनाव निशान तीर-कमान फ्रीज कर दिया गया था. हाई कोर्ट ने कहा है कि चुनाव आयोग चुनाव चिह्न और पार्टी का आवंटित करने का कार्य जल्द पूरा करे.
उद्धव ठाकरे ने याचिका में लिखा था की शिवसेना का नाम और निशान उनके पिता बाला साहब की धरोहर है. चुनावों में और पार्टी के कार्यक्रमों में इसका इस्तेमाल करने पर इस पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है. वैसे चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में उपचुनाव और निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी के दोनों धड़ों को अस्थायी रूप से नया नाम और चुनाव चिन्ह जारी किया था.
♦ मध्य प्रदेश देवी के मंदिर में नोटों के बोरे चोरी

15 NOV 2022
नई दिल्ली : भोपाल : सीहोर जिले के एक प्रमुख देवी मंदिर में बड़ी चोरी की घटना हुई. लकनपुर देवी मंदिर से चोरों ने नोटों से भरी बोरियां गायब कर दी है. मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख महेश उपाध्याय के अनुसार मामला सुबह करीब साढ़े चार बजे सामने आया। सीसीटीवी में दो लोगों को नकदी से भरी 5-6 बोरी चोरी करके जाते दिखाई दे रहे है.मंदिर के बाहर भी दो बोरे बरामद हुए हैं. प्रत्येक बोरी में लगभग 2 लाख रुपये होते हैं.हालांकि, उसी स्ट्रांग रूम में रखे गए कीमती आभूषण की चोरी नहीं हुई है.
♦ आफताब की निशानदेही पर श्रद्धा के शव के 10 टुकड़े बरामद

15 NOV 2022
नई दिल्ली : दिल्ली में आफताब नाम के हाथों मारी गई नृशंस हत्या की शिकार हुई श्रद्धा को पहले भी अपनी हत्या की आशंका थी. यह बात उसने अपने दोस्त को बताई थी. ये खुलासा श्रद्धा के एक दोस्त लक्ष्मण नाडार ने किया है. लक्ष्मण ने बताया कि उस समय श्रद्धा मुंबई में ही रहती थी, तब दोस्तों ने जाकर उसे आफताब के घर से निकाला था और चेतावनी भी दी थी. उस समय पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज की गई थी, क्योंकि श्रद्धा ने पुलिस में जाने से मना कर दिया था.
श्रद्धा की हत्या के बाद भी डेटिंग ऐप के जरिए नई महिला मित्रों को घर में लाता था. उस दौरान श्रद्धा के शव के टुकड़ों को अलमारी में रख देता था. खून के धब्बे पुलिस के फोरेंसिक जांच में ना आए इसके लिए उसने गूगल सर्च करके सल्फर हाइपोक्लोरिक एसिड खरीद कर लाया और फर्श को साफ किया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक- आफताब ने ये हत्या सोचसमझकर और खोजबीन करके की. आफताब ने श्रद्धा का मोबाइल फोन महाराष्ट्र में कहीं फेंका है. पुलिस मोबाइल बरामद करने के लिए श्रद्धा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन निकाल रही है. जिस हथियार से श्रद्धा की बॉडी काटी वो दिल्ली में किसी जगह पर फेंका है, पुलिस उस हथियार को तलाश रही है.
14 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ मुंबई की श्रद्धा का कत्ल मुस्लिम युवक ने 35 टुकड़े करके फैंका महरौली के जंगल में

नई दिल्ली : दिल्ली में करीब 5 महीने पहले अपनी 26 वर्षीय लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या और फिर शव को गायब करने का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी आफताब पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और श्रद्धा के शव को खोजा जा रहा है.आरोपी 28 साल का है और मुम्बई का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसकी शव के 35 टुकड़े किये थे और दिल्ली के अलग-अलग इलाके में फेंक दिए थे. 8 नवंबर को 59 साल के विकास मदान वाकर ने अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी
26 साल की श्रद्धा वाकर मुंबई के एक मल्टीनेशनल कंपनी में कॉल सेंटर में काम करती थी. वहीं श्रद्धा की आफताब अमीन से मुलाक़ात हुई. फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे. जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया. इस विरोध के बाद श्रद्धा और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया था. इसके बाद वो महरौली के छतरपुर इलाके में रहने लगे. लेकिन इसी बीच श्रद्धा का फोन नम्बर बन्द आने लगा.
श्रद्धा वाकर के पिता ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं. जब वह 8 नवंबर को छतरपुर स्थित श्रद्धा के फ्लैट पर पहुंचे, जहां बेटी किराये पर रहती थी तो फ्लैट के दरवाजे पर ताला बंद मिला. फिर उन्होंने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने बीते शनिवार को आफताब को उसके फ्लैट से हिरासत में लिया है.
♦ AIIMS में भर्ती मरीज की दाल
राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में मरीज को परोसी गई दाल में कॉकरोच मिलने की शिकायत की अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. यह घटना तब सामने आई जब एक ट्विटर यूजर ने तस्वीरों के साथ इसका विवरण साझा किया. ट्वीट में दावा किया गया है कि चार साल के बच्चे को परोसी गई दाल में कॉकरोच मिला. इस ट्वीट के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
13 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ रोटी रोटी के लिए मोहताज युवक युवक बना अमेरिका में वरिष्ठ वैज्ञानिक
13 NOV 2022
नई दिल्ली नागपुर : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के एक सुदूर गांव में बचपन में एक समय के भोजन के लिए संघर्ष करने से लेकर अमेरिका में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक बनने तक, भास्कर हलामी का जीवन इस बात का एक उदाहरण है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. कुरखेड़ा तहसील के चिरचडी गांव में एक आदिवासी समुदाय में पले-बढ़े हलामी अब अमेरिका के मेरीलैंड में बायोफार्मास्युटिकल कंपनी सिरनामिक्स इंक के अनुसंधान और विकास खंड में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं. कंपनी आनुवंशिक दवाओं में अनुसंधान करती है और हलामी आरएनए निर्माण और संश्लेषण का काम देखते हैं.
♦ शनिवार को दिल्ली की लोक अदालत में दिखा नया अंदाज
13 NOV 2022
नई दिल्ली : शनिवार को लगी लोक अदालत की नई पहल आकर्षण का केंद्र रही. लोक अदालत की पीठ में एक जज और एक सहायक सदस्य रहते हैं. इस बार ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों और एसिड अटैक पीड़ितों को भी सहायक सदस्य के तौर पर पीठासीन होने का अवसर दिया गया. यानी उन्होंने जज के साथ पीठ में शामिल होकर केसों का निपटारा किया. DALSA के सदस्य सचिव भरत पाराशर के मुताबिक पहली बार छह ट्रांसजेंडर, पांच सीनियर सिटीजन और दो एसिड विक्टिम्स को बेंच का सहायक सदस्य बनाया गया.
♦ आप पार्टी का नेता टिकट न मिलने पर शोले फिल्म के अंदाज में टावर पर चढ़ा
13 NOV 2022
नई दिल्ली : दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता रविवार को टेलीफोन टावर पर चढ़ गए और फेसबुक पर लाइव हो गए. पूर्वी दिल्ली के पूर्व पार्षद हसीब-उल हसन ने टावर पर चढ़कर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और दुर्गेश पाठक उनके दस्तावेज़ वापस नहीं कर रहे हैं. “आप” के नेताओं ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है.
12 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचा
♦ बाबा रामदेव की पंतजलि के नाम पर लाखों की ठगी
12 NOV 2022
नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक दिल्ली की साइबर सेल की टीम ने फिशिंग क्राइम करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. यह गैंग फिशिंग के जरिए लोगों को पंतजलि के आयुर्वेदिक उत्पादों को बेचने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी किया करता था.
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के साइबर सेल थाने को गृह मंत्रालय के वेब पोर्टल पर एक शिकायत प्राप्त हुई. इस पर शिकायतकर्ता ने लिखा था कि उन्होंने पंतजलि के आयुर्वेदिक उत्पादों की ऑनलाइन खरीदारी के लिए 2 लाख 40 हजार का भुगतान किया था किंतु उनको कोई भी उत्पाद नही भेजा गया तथा न ही कोई फोन का जवाब दिया जाता है.
पुलिस ने इस शिकायत को दर्ज करके तकनीकी सहायता से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. ये बिहार के रहने वाले हैं तथा इनके नाम हरिंदर उर्फ हैरी, रमेश पाल उर्फ घंटू और आशीष कुमार उर्फ छोटू हैं. तीनों कंप्यूटर कोर्स कर रहे हैं तथा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र हैं. इन लोगों ने पुलिस को ठगी का राज उगलते हुए बताया की उन्होंने ठगी के गुर यू ट्यूब से सीखे. यूट्यूब विडियो देखकर उन्होंने tptayurvedic.in और theayurvedicupchar.com के नाम से वेबसाइट बनाकर गूगल विज्ञापन की साइट को क्रेश कर अपनी वेबसाइट का ID नम्बर फर्जीवाड़े से डाल दिया. जब कोई ऑनलाइन सर्च करता था तो इनकी वेबसाइट का विज्ञापन पहले सामने आता था. ग्राहक इनसे पंतजलि के उत्पादों के लिए संपर्क करते थे. यह लोग बिहार और पश्चिम बंगाल में बैठकर उनसे रकम डलवा लेते थे. रकम आने के बाद यह बुक किया गया सामान भेजना तो दूर किसी ग्राहक के फोन का कोई जवाब नही देते थे. इस प्रकार यह पंतजलि के सामान की बिक्री के नाम पर लाखों की रकम हजम कर रहे थे.
पुलिस ने इनके पास से 5 लैपटॉप, 10 मोबाइल, 19 सिम कार्ड, 12 डेबिट कार्ड, 6 चेक बुक तथा 1.66 लाख रुपए बरामद किए हैं. इन लोगों की ठगी का शिकार और कितने लोग हैं इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
♦ बिहार से दिल्ली रेल में गांजे की तस्करी
12 NOV 2022
नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पुलिस ने 42 किलो गांजा बरामद किया. यह गांजा हाजीपुर बिहार से लाया जा रहा था. इस पूरे मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
♦ नौकरी से निकाले जाने का गुस्सा, सुपरवाइजर की हत्या

12 NOV 2022
नई दिल्ली : दिल्ली में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बिग राशन बाजार के सुपरवाइजर गौरव की पेपर कटर से गला काट कर हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपियों ने शटर उठाने वाले वाले हैंडल से कई वार किए और झाडिय़ों में फैंक फरार हो गए. वारदात दिल्ली के बुराड़ी इलाके की बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों में अंकित कुमार उर्फ जोकर, सुजल कुमार और विनोद कुमार यादव उर्फ मोनू है.
♦ हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री आप पार्टी के स्टार प्रचारक में शामिल

12 NOV 2022
नई दिल्ली : एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. सूची में पार्टी अध्यत्र अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, भगवंत मान समेत पार्टी के कुल 30 नेताओं के नाम हैं. इन नामों में एक नाम राजेंद्र पाल गौतम का भी है. गौतम को हिंदू देवी-देवता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण विवादों में घिरने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इस घटना के बाद उन्हें स्टार प्रचारक बनाए जाने पर एख नया विवाद शुरू हो गया है.
11 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ मुस्लिम पक्ष की तरफ से दाखिल याचिकाओं पर इलाहाबाद HC में 28 नवंबर को होगी सुनवाई
नई दिल्ली : ज्ञानवापी : वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर के एएसआई यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) से सर्वेक्षण कराए जाने के आदेश से जुड़े मामले में मुस्लिम पक्ष की तरफ से दाखिल की गई याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज हुई सुनवाई. आज की सुनवाई में हिंदू पक्ष की तरफ से दलीलें पेश की गई. लेकिन हिंदू पक्ष की बहस आज पूरी नहीं हो सकी. अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी. 28 नवंबर की अगली सुनवाई में भी हिंदू पक्ष अपनी बची हुई दलीले जारी रखेगा. इसके बाद मुस्लिम पक्ष को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा.
♦ प्रधानमंत्री ने विधान सौध, बेंगलुरु में संत कवि श्री कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की

11 NOV 2022
नई दिल्ली : बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने आज विधान सौध, बेंगलुरु में संत कवि श्री कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की.
श्री कनक दास को श्रद्धांजलि देने के बाद, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “आज, कनक दास जयंती के शुभ अवसर पर, मैंने बेंगलुरु में श्री कनक दास को श्रद्धांजलि दी. हमें भक्ति का मार्ग दिखाने, कन्नड़ साहित्य को समृद्ध करने और सामाजिक एकता का संदेश देने के लिए हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे”.
♦ जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी किया ढ़ेर

11 NOV 2022
नई दिल्ली : श्रीनगर : 11 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी. आतंकी कामरान भाई उर्फ़ हनीस ढेर हो गया है. यह आतंकी कुलगाम और शोपियां में सक्रिय था. इस बात की पुष्टि ADGP कश्मीर ने की है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साझा ऑपरेशन में आतंकी (Terrorist) को मार गिराया गया है. मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर सुरक्षा बलों के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली है कि इलाके में 2-3 और खूंखार आतंकी छिपे हो सकते हैं.
10 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ भारत सरकार ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

10 NOV 2022
नई दिल्ली : पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। नवंबर 2021 में, राज्यमंत्री (पीपी) डॉ. जितेंद्र सिंह ने किसी भी एंड्रॉइड मोबाइल फोन के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का शुभारंभ किया था। अब विभाग डिजिटल मोड के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र को बढ़ावा देने के लिए और फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक को लोकप्रिय बनाने के लिए विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर रहा है। सभी पंजीकृत पेंशनभोगी संघों, पेंशन संवितरण बैंकों, भारत सरकार के मंत्रालयों और सीजीएचएस वेलनेस केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे पेंशनभोगियों के ‘सुविधापूर्ण जीवन’ के लिए, जीवन प्रमाणपत्र जमा करने हेतु डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र/फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक को बढ़ावा देने के लिएविशेष शिविरों का आयोजन करें।
इसी क्रम में, श्री दीपक गुप्ता, अवर सचिव, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के नेतृत्व में केंद्र सरकार का एक दल प्रयागराज का दौरा करेगा, जहां 11 नवंबर, 2022 को केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिएएस. बी.आई.बमरौली शाखा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी पेंशनभोगी डिजिटल माध्यम से अपने जीवन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के लिए केंद्र पर जा सकते हैं।
दिनांक 1.10.2022 से अब तक कुल 29,29,986 डीएलसी जनरेट किए गए, फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से कुल 1,52,172 डीएलसी जनरेट किए गए। केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिएकुल 11,95,594 डीएलसी जनरेट किए गए तथा फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से कुल 96,099 डीएलसी जनरेट किए गए।
पहले जीवन प्रमाणपत्र व्यक्तिगत रूप से देने के लिए वृद्ध पेंशनभोगियों को बैंकों के बाहर कतारों में घंटों खड़ा होना पड़ता था। अब, यह उनके घर से ही आसानी से एक बटन के क्लिक पर संभव हो गया है। मोबाइल द्वारा फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया में, आधार संख्या, ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर, पीपीओ नंबर, बैंक/डाकघर के साथ खाता संख्या के ब्यौरे पहली बार आवश्यक हैं। यह सुविधा राज्य सरकार के कर्मचारियों और राज्य के कोषागार कार्यालय के रूप में संवितरण प्राधिकरण के लिए भी उपलब्ध है।
केंद्रीय टीम ने सभी पेंशनभोगियों से आग्रह किया है कि वे डिजिटल माध्यम से अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए केंद्र का दौरा करें।
♦ भारतीय नौसेना के युद्धपोत शिवालिक और कमोर्ता ने अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व किया।

10 Nov 2022
नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख आर हरी कुमार अपनी यात्रा के दौरान 06 नवंबर 2022 को योकोसुका में जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) द्वारा इसके गठन की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) के साक्षी बने। जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री फुमियो किशिदा बेड़े की समीक्षा के लिए जेएमएसडीएफ पोत इज़ुमो में भाग लेने वाली नौसेनाओं के प्रतिनिधिमंडलों के प्रतिष्ठित प्रमुखों के साथ इस अवसर पर उपस्थित हुए थे। भारतीय नौसेना के युद्धपोत शिवालिक और कमोर्ता ने अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व किया। पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल संजय भल्ला द्वारा फ्लीट रिव्यू के दौरान आईएनएस शिवालिक का नेतृत्व किया गया। अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भारतीय नौसेना के दो स्वदेश निर्मित जहाजों की भागीदारी ने अंतर्राष्ट्रीय मंच तथा इसमें भाग लेने वाली नौसेनाओं के लिए भारतीय शिपयार्ड के पोत निर्माण कौशल को उचित तरीके से प्रदर्शित किया।
♦ गृहमंत्री के साथ IB की उच्चस्तरीय बैठक

10 Nov 2022
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में देशभर के इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में काउंटर टेररिज़्म, कट्टरवाद से खतरे, साइबर सुरक्षा संबंधित मुद्दों, सीमा से जुड़े पहलुओं और राष्ट्र की अखंडता और स्थिरता को सीमा पार से विरोधी तत्वों के खतरों सहित राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन व्यापक विचार विमर्श हुआ।
♦ दिल्ली आबकारी नीति में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कारोबारी गिरफ्तार

10 Nov 2022
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में शरथ रेड्डी और विनय बाबू को गिरफ्तार किया. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कारोबारी हैं और फार्मा कंपनी के मालिक हैं. इस मामले में अब तक कुल 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. दरअसल ED ने कुल 3 लोगों जबकि सीबीआई ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि इस मामले के एक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने अदालत में अर्जी दाखिल करके सरकारी गवाह बनने की अपील की है.
♦ जो बाइडन फिर लड़ सकते हैं 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव

10 Nov 2022
नई दिल्ली : वाशिंगटन : चुनाव लड़ने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया है.अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2024 में फिर से राष्ट्रपति पद का इलेक्शन लडने की इच्छा जताई हैं. जो बाइडन ने कहा की “चुनाव लडना न लडना इस बात का फैसला परिवार की राय लेकर ही करूंगा”. आने वाले क्रिसमस के पर्व के दौरान यह निर्णय लिया जा सकता है. उन्होंने कहा, “डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रदर्शन सभी की आशाओं से बढ़कर बहुत अच्छा रहा है और यहां तक कि जॉन एफ. कैनेडी (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति) के शासनकाल के बाद से नतीजे सबसे अच्छे रहे. इससे सभी ने राहत की सांस ली है कि रिपब्लिकन फिर से सत्ता में नहीं लौट रहे हैं.”
मध्यावधि चुनाव सत्तारूढ़ जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए भी एक अग्निपरीक्षा है. इस चुनाव के नतीजे ही 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी को तय करेंगे.
9 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ संजय राउत को तीन महीने।के बाद मिली जमानत

9 Nov 2022
नई दिल्ली : मुंबई : शिवसेना नेता संजय राउत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं. कोर्ट की ओर से उन्हें आज ही जमानत मिली थी. ईडी की ओर से 1 अगस्त को गिरफ्तार किए गए संजय राउत को तीन महीने बाद जमानत मिली है. संजय राऊत को 2 लाख के मुचलके पर जमानत दी गई. ED की तरफ से फैसले पर स्टे की मांग की गयी थी.
♦ देश में ओर उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन करेंगे पीएम
9 Nov 2022
नई दिल्ली : तेलंगाना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को तेलंगाना के रामागुंडम में उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन करेंगे. भारत में उर्वरक उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक और कदम है. रामागुंडम परियोजना की आधारशिला भी 7 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा ही रखी गई थी. देश भर में उर्वरक संयंत्रों के पुनरुद्धार के पीछे उद्देश्य यूरिया के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना है.
♦ मंदी के कारण फेसबुक कंपनी ने हजारों कर्मचारी निकाले
9 Nov 2022
नई दिल्ली: अपने खर्च में कटौती को लेकर फेसबुक की पेरेन्ट कंपनी मेटा ने 11,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इस मामले से परिचित लोगों के अनुसार, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने बुधवार को व्यापक रूप से अपनी कंपनी में कर्मियों की छटनी की योजना बनायी है. कंपनी के राजस्व में गिरावट के बाद सोशल-मीडिया कंपनी की तरफ से यह कार्रवाई की गयी है.
♦ पकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा फाइनल में प्रवेश किया
9 Nov 2022
नई दिल्ली : T-20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान ने बुधवार को सिडनी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कर 2022 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने 153 रन के टारगेट को 19.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर हासिल किया. बाबर ने 42 गेंद में 53 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौकों का सहारा लिया. रिजवान ने 43 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल थे. ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट और मिशेल सेंटनर ने एक विकेट चटकाए.
8 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ भारत के इतिहास में पिता के बाद अब पुत्र भारत का मुख्य न्यायाधीश

नई दिल्ली : जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ देश के 50 वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर बुधवार तो शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु उन्हें सुबह दस बजे CJI के तौर पर शपथ दिलाएंगी. उनके पिता जस्टिस वाई वी चंद्रचूड़ भी सात साल से ज्यादा समय तक CJI रहे थे. जस्टिस चंद्रचूड़ इस पद पर ठीक दो साल यानी 10 नवंबर 2024 तक रहेंगे.
♦ 16 भारतीय नाविकों की रिहाई के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार
नई दिल्ली : तिरुवनंतपुरम/कोच्चि : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 16 भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है. 12 अगस्त को इक्वेटोरियल गिनी में केरल के तीन नाविकों सहित 16 भारतीय नाविकों हिरासत में लिया गया था. हिरासत में लिए गए केरल के नाविकों, द्वारा अपने परिवारों को भेजे गए वीडियो और तस्वीरों के मद्देनजर संचार सोशल मीडिया के साथ-साथ समाचार चैनलों पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है.
♦ RSS कार्यकर्ता की हत्या की जांच पर धमकी “जांच अधिकारी से एक ताबूत तैयार रखने को कहा”.
नई दिल्ली : पलक्कड़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता श्रीनिवासन की 16 अप्रैल को (पीएफआई) नेता सुबैर की केरल के पलक्कड़ जिले में उनके पिता के सामने हत्या के एक दिन बाद हत्या कर दी गई थी. इसी मुद्दे पर केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता श्रीनिवासन की कथित हत्या मामले में जांच अधिकारी को धमकी भरे फोन आ रहे है. ऐसे जांच अधिकारीयों का दावा है.
पुलिस ने कहा कि जांच अधिकारी द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने उसे बताया कि उसकी पूछताछ ने उसके लिए परेशानी पैदा कर दी है और पलक्कड़ छोड़ने से पहले उसे परिणाम भुगतने होंगे. पुलिस ने कहा, “उन्होंने जांच अधिकारी से एक ताबूत तैयार रखने को कहा.” जांच अधिकारी के बयान के आधार पर पलक्कड़-टाउन साउथ थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है. गौरतलब है कि आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अब तक 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और ये सभी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े हुए हैं.
♦ दिल्ली नगर निगम चुनाव : जेडीयू ने जारी की पहली लिस्ट
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चनावों में JDU ने अपने पहले 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. ज्यादातर उम्मीदवार पूर्वांचल के हैं. हरि नगर वार्ड से अजीत कुमार मिश्रा, विकास नगर से उपेंद्र शौक, मुबारक पुर से संतोष झा, गौतम पुरी से शकील अहमद शैफी.
♦ कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुख्यालय में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का समापन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुख्यालय में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेश एन.पटेल, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के रूप में श्री पी. डेनियल, सचिव, केंद्रीय सतर्कता आयोग, डॉ. राजेंद्र कुमार, महानिदेशक, क.रा.बी.निगम, श्री ए.के. कनौजिया, अपर सचिव, केंद्रीय सतर्कता आयोग, सुश्री टी.एल. यादेन, वित्तीय आयुक्त, क.रा.बी.निगम और श्री मनोज कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी क.रा.बी.निगम के साथ-साथ क.रा.बी.निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके अलावा क.रा.बी.निगम की सभी क्षेत्रीय इकाइयां एवं अस्पताल/चिकित्सा महाविद्यालय ऑनलाइन माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुए।
31अक्टूबर से आयोजित को सत्यनिष्ठा की शपथ लेने के साथ ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का आरंभ हुआ। पूरे सप्ताह के दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता के आयोजन जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई ताकि ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत’ की थीम को आत्मसात किया जा सके और भ्रष्टाचार के खतरे से लड़ने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता बढ़ाई जा सके।
♦ दिल्ली में रिटायर्ड सेना के फौजी लापता, घर आया सर तन से जुदा का मैसेज
नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी मैं एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेम नगर इलाके में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद नाम के सेना से अवकाश हेड कांस्टेबल जो तीन साल से एक स्कूल में क्लर्क का काम करते हैं. कल सुबह 7 बजे स्कूल के लिए निकले जब दोपहर में घर नहीं लौटे तो उनके परिवार वालों को चिंता हुई, परिवार वालों ने संपर्क साधा, वीडियो कॉल और सामान्य कॉल किए किंतु कोई जवाब नहीं आया. थोड़ी देर बाद जवाब के रूप में परिवार के मोबाइल फोन पर मैसेज आता है ‘सर तन से जुदा अजमेर वाया पाकिस्तान’ और पी एफ आई के झंडे की फोटो भेजी जाती है.
इसके बाद परिवार वालों ने थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है. परिवार वालों का कहना था राजेंद्र प्रसाद ने बताया था कि ’10-15 दिन पहले उनका कुछ विशेष मजहब के लोग पीछा कर रहे थे और उनको अपने संगठन में शामिल होने की बात कह रहे थे’. 24 घंटे से ऊपर हो चुके हैं अभी तक उस राजेंद्र प्रसाद का कोई सुराग हाथ नहीं आया है .
7 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ खग्रास चंद्रग्रहण विश्व में उथल पुथल के संकेत
नई दिल्ली : 2022 साल का अंतिम खग्रास चंद्रग्रहण कल लगने जा रहा है। कल लगने वाला चंद्रग्रहण विश्व में संकट के संकेत दे रहा है. 15 दिन में दूसरा ग्रहण पड़ने से ज्योतिषियों ने इस ग्रहण को दैवीय विपदाकारी माना जा रहा है. दीपावली के दिन सूर्यग्रहण के पड़ने के बाद 15 दिन तक इसका असर रहता है. महाभारत काल में इस प्रकार 15 दिन में दो ग्रहण पड़े थे. यह ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा.
7 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णमासी का आरंभ 16:15 (4:15) से होगा और 8 नवंबर को 16:31(4:15) पर समाप्त होगा. कल चंद्र ग्रहण का स्पर्शकाल दोपहर 14:39 (2:39) से आरंभ होगा और 15:47 (3:47) पर खग्रास का स्पर्श होगा. 5:12 पर ग्रहण की समाप्ति है और 6:19 मोक्षकाल होगा. इस खग्रास चंद्रग्रहण का कुल पर्वकाल 3 घंटे 39 मिनट का है. ग्रहण का सूतक काल ग्रहण प्रारंभ होने से 9 घंटे पूर्व लग जाता है अतः 7 नवंबर को 15:39 (3:39) से सूतक का समय शुरू हो जाएगा. दिल्ली में इस ग्रहण का पर्वकाल 17:28 (5:28) तक रहेगा.
♦ सुप्रीम कोर्ट का फैसला छावला गैंगरेप-मर्डर केस में बरी हुए आरोपी
नई दिल्ली : दिल्ली के निर्भया केस से भी पुराने छावला गैंगरेप-मर्डर केस में दोषी ठहराए जा चुके तीनों आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है. दिल्ली की निचली अदालत ने तीनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था. कुछ एक्टिविस्ट सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर सवाल भी उठा रहे हैं और इसे शर्मनाक बताया जा रहा है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी अदालत के इस फैसले पर नाखुशी जाहिर की है.
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘2012 में 19 साल की लड़की का दिल्ली में गैंगरेप और मर्डर हुआ. इस भयानक केस के दोषियों को हाई कोर्ट ने सज़ा-ए-मौत दी, पर सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया. ये वो केस है जिसमें लड़की की आंखों में तेज़ाब और प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाली गई थी. क्या इससे रेपिस्ट का हौसला नहीं बढ़ेगा?’
♦ EWS के 10 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली : EWS के दस फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर लग गई है संविधान पीठ ने बहुमत से इसे संवैधानिक और वैध करार दिया है. जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने दिया बहुमत का फैसला. जबकि जस्टिस एस रवींद्र भट और सीजेआई यूयू ललित ने असहमति जताते हुए इसे अंसवैधानिक करार दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईडब्ल्यूएस कोटा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए 50% कोटा को बाधित नहीं करता है.
♦ हिमाचल में नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार किया. सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्थिर बीजेपी सरकार की ज़रूरत है. आपके आशीर्वाद से यहां फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी.
नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साघते हुए कहा कि कुछ लोग आपको भ्रमित करते हैं. ये अपने आपको कट्टर ईमानदार कहते हैं और फिर भ्रष्टाचार करते हैं. ऐसे समूहों से आपको बच के रहना है. ये सबसे भ्रष्ट हैं और समाज को विभाजित करने की साजिश में लगे हैं.
♦ दिल्ली नगर निगम चुनाव का पहला नामांकन दाखिल
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नामांकन के पहले दिन केवल एक उम्मीदवार ने नामांकन किया. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सात नवंबर से शुरू हो गई है और 14 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. मिली जानकारी अनुसार इंडिपेंडेंट कैंडिडेट ने ग्रीन पार्क के वार्ड-150 से नामांकन दाखिल किया है. मालूम हो कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी.
6 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ कारोबार में घाटा होने बुजुर्ग ने किया सुसाइड

नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली की यमुना नदी में डूब कर एक 82 वर्ष के बुजुर्ग कारोबारी ने आत्महत्या कर ली. यमुना नदी पर बने सूर घाट पर यह घटना घटी. मृतक का नाम जय प्रकाश गर्ग है और यह दिल्ली के आदर्श नगर के रहने वाले थे. घर में सुसाइट नोट लिख कर छोड़ गए थे. आत्महत्या करने का कारण व्यापार में घाटा बताया जा रहा है
♦ उपचुनावों में भाजपा को चार सीटों पर जीत हासिल की

नई दिल्ली : Election Results 2022: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. BJP को चार सीटों पर जीत मिली है. गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी को रिकॉर्ड जीत मिली है. अमन गिरी ने 34,298 वोटों से सपा उम्मीदवार विनय तिवारी को हराया. बिहार के गोपाल गंज से भाजपा की कुसुम देवी ने जीत दर्ज की. ओडिशा के धामनगर से सूर्यवंशी सूरज ने भाजपा की सीट पर जीत हासिल की. हिसार (हरियाणा), भारतीय जनता पार्टी के भव्य बिश्नोई ने रविवार को आदमपुर विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को करीब 16,000 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।.
♦ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन दिल्ली से बाहर भेजने की मांग

नयी दिल्ली : भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली की तिहाड़ जेल में मिल रही ऐशो आराम और फाइव स्टार सुविधाओं और रकम उगाही के आरोपी पत्र में खुलासे के बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली से बाहर किसी अन्य कारागार में स्थानांतरित करने की मांग की है. लेखी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में ठग सुकेश चंद्रशेखर के एक पत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि जैन जेल के अंदर उगाही करने में संलिप्त हैं।.
♦ दिल्ली में गैर BS VI के वाहन चलाने पर भारी जुर्माना
नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण रोकने के सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-IV) के तहत, दिल्ली-एनसीआर में BS3 और BS4 डीजल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा लागू किए जा रहे प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर ₹ 20,000 का जुर्माना लगाया जाएगा. दिल्ली में 3 लाख वाहन बिना BS के चलते हैं. दिल्ली सरकार ने बिगड़ते वायु प्रदूषण के कारण आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को छोड़कर शहर में सभी बीएस3 और बीएस4 डीजल वाहनों के चल
ने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
♦ CRPF के कोबरा कमांडों फोर्स ने भारी तायदात में असलाह बरामद किया
नई दिल्ली : नक्सलियों के खिलाफ CRPF के सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा कमांडो ने झारखंड के जोकपानी, लातेहार से माओवादियों की एक बड़ी कार्यवाही होने से पहले उसका खुलासा कर दिया और अंजाम देने से पहले ही उनके प्लान को खत्म कर डाला. सुरक्षा बलों को बंकर से दर्जनो IED,सिलेंडर बम,भारी मात्रा में गोला बारुद और माओवादियों की सामग्री बरामद की गई, सीआरपीआफ़ के डीआईजी के मुताबिक झारखंड के पहाड़ी इलाको में पिछले 3 महीने से एक अभियान चलाया गया है,जिसमे नक्सली लगभग पूरी तरह से पहाड़ी इलाको में खत्म होने के कगार पर है.
5 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ भारत हिंद महासागर में जासूसी जहाज की पेट्रोलिंग को रोकेगा

नई दिल्ली : भारत ने 10-11 नवंबर को लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण करने के लिए बंगाल की खाड़ी के लिए एक नोटम जारी किया है. हिंद महासागर में चीनी जासूस जहाज युआंग वांग-6 को IOR में पेट्रोलिंग से रोकने के लिए अपनी ताकत दिखायेगा.
चीनी जहाज की पेट्रोलिंग करना संदिग्ध है. यह जहाज उपग्रह प्रक्षेपण और लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल को ट्रेक करता है. अभी भारत द्वारा मिसाइल परीक्षण को लेकर असमंजस की स्तिथि बनी हुई है.
♦ अंबाला में 8 नवंबर से अग्निवीर रैली

नई दिल्ली : Agniveer Army Bharti 2022 : महिला अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो गई है. हरियाणा के अंबाला में 8 नवंबर को महिला अग्निवीरों की पहली रिक्रूटमेंट रैली होने जा रही है. यह रैली अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुना नगर, कैथल पंचकुला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली करनाल, हरियाणा में आयोजित की जाएगी. जो अग्निवीर सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं आर्मी भर्ती की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं http://www.joinindianarmy.nic.in
♦ भारतीय नौसेना प्रमुख 8 नवंबर युद्धाभ्यास उद्घाटन में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली : इस साल मालाबार सालाना युद्धाभ्यास जापान सागर में 8 नबम्बर से शुरु होने जा रही है. क्वाड देशों की नौसेनाओं के बीच 8 से 18 नवंबर के बीच सालाना मालाबार यह अभ्यास होगा. भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर० हरि कुमार जापान रवाना. आज से 9 नवंबर तक आधिकारिक यात्रा पर है. अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट समीक्षा देखने और क्वाड राष्ट्रों के मालाबार युद्धाभ्यास के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लेंगे.
4 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ भारत और अमेरिका का 27 नवंबर से संयुक्त युद्धाभ्यास

भारत और अमेरिका मिलकर LAC के पास युद्ध अभ्यास करने जा रहे हैं। ये सैन्य अभ्यास इसी महीने होने जा रहा हैं..उत्तराखंड के औली में 27से 30 नवंबर तक भारत और अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास होगा। यह दो देशों के बीच ‘युद्ध अभ्यास’ का 18वां संस्करण है।
♦ 8 नवंबर से सालाना युद्धाभ्यास जापान सागर में

नई दिल्ली : चीन से चल रही तनातनी के बीच भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया क्वाड देशों की नौसेनाओं की सालाना युद्धाभ्यास होगा. मालाबार में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत जापान पहुंच गए हैं. इस साल मालाबार सालाना युद्धाभ्यास जापान सागर में 8 नबम्बर से शुरु होने जा रही है. क्वाड देशों की नौसेनाओं के बीच 8 से 18 नवंबर के बीच सालाना मालाबार एक्सरसाइज होने वाली है. इसके लिए भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत, INS शिवालिक और INS कमोर्टा जापान पहुंच गए हैं. भारत के दो युद्धपोतों के अलावा पी-8 टोही विमान भी मालाबार युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहा है.
♦ पूंछ में सेना ने की आतंकी घुसपैठ नाकाम की

नई दिल्ली : कश्मीर : भारतीय सेना ने पुंछ के दिगवार सेक्टर में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ एक आतंकवादी मारा गया है. सेना ने उसका शव बरामद कर लिया है. अब भारतीय सेना उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ ले गई थी.
♦ प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाले का खुलासा
नई दिल्ली : भोपाल : मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाले में उलझ गई है. यहां ऐसे व्यक्तियों के नाम पर भी इस योजना के तहत आवास बांटे गए हैं, जिनकी मौत आज से 4-5 साल पहले हो चुकी है. धनतेरस के दिन बड़ा कार्यक्रम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों साढ़े चार लाख गरीबों को पीएम आवास दिलाया गया था.
♦ बलात्कारियों को चौराहे पर मौत देने की अपील

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने बृहस्पतिवार को बलात्कारियों को सार्वजनिक रुप से फांसी देने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की सजा दूसरों के लिए बचाव का काम करेगी और कोई भी इस तरह के अपराधों में फिर से शामिल होने की हिम्मत नहीं करेगा. खंडवा जिले में इस सप्ताह की शुरुआत में चार साल की बच्ची से कथित बलात्कार की घटना के बारे में पूछे गए एक सवाल पर ठाकुर ने यह बयान दिया. प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ देश में पहली बार शिवराज सरकार ने ही दरिंदो को फांसी की सजा का प्रावधान किया. वारदातें नहीं थम रही है, मुख्यमंत्री से कह चुकी हूं कि एक-दो दरिंदो को खुलेआम चौराहे पर लटका दो, जिन 72 दरिंदो को फांसी का दंड दिया, वो दरिंदे आज भी जेलों में जिंदा है.”उन्होंने कहा कि अगर इस तरह के अपराध बार-बार होते रहते हैं तो यह समाज, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया और सभी के लिए चिंता का विषय है.
♦ भारत माता की जय कहने पर स्कूल में सजा
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के गुना स्थित एक स्कूल में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने वाले एक छात्र को कथित तौर पर दंडित किए जाने पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि लड़के के माता-पिता ने दावा किया कि बुधवार को देशभक्ति के नारे लगाने के लिए नाबालिग बालक को दो पीरियड की अवधि तक जमीन पर बैठाया गया था. उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और अन्य दक्षिणपंथी संगठनों ने दिन में स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस संदर्भ में टिप्पणी के लिए क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का संचालन करने वाले संगठन से संपर्क नहीं हो सका.हालांकि, सोशल मीडिया पर कथित तौर पर स्कूल से प्रसारित एक पत्र में कहा गया है कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.
3 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गोली लगी

नई दिल्ली : इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को गुजरांवाला में अपनी एक रैली में हुई गोलीबारी में घायल हो गए. उनके पैर में गोली लगी है इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इमरान खान की हालत खतरे से बाहर बताई गई है. इस गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए है.
इस गोलीबारी में दो हमलावर के होने की बात कही जा रही है, जिसमें एक ने पिस्तौल से और दूसरे ने स्वचालित राइफल से फायरिंग की. उनमें से एक को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.
♦ बिजली सब्सिडी के लिए आवदेन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में 57 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से महज 60 फीसदी ने पावर सब्सिडी के लिए आवदेन किया है, ऐसे में दिल्ली सरकार ने आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी है. दिल्ली सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया है कि 15 नवंबर के बाद सब्सिडी के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को अक्टूबर माह के बिजली बिल का भुगतान करना होगा. इसमें कहा गया है कि 15 नवंबर के बाद सब्सिडी के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को अक्टूबर माह का बिल भरना होगा और नवंबर माह से बिजली पर सब्सिडी मिलेगी.
♦ दिल्ली बनी प्रदूषण का चैम्बर, डीजल वाहनों पर सख्त निर्देश

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली फिर एक बार ‘गैस-चैंबर’ में तब्दील हो गई है. हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है. ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के गंभीर श्रेणी में पहुंचने और आगे भी हालात लगभग ऐसे ही बने रहने के मद्देनजर एयर क्वालिटी कमीशन ने गुरुवार को आदेश जारी किया है. बकौल कमीशन राजधानी में जरूरी सामानों के अलावा अन्य डीजल ट्रकों की एंट्री पर रोक रहेगी. केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रक ही चल सकेंगे.
साथ ही राजधानी के अंदर भी मीडियम और बड़ी गाड़ियां नहीं चल सकेंगी. सिर्फ जरूरी सामानों से जुड़ी गाड़ियों को छूट रहेगी. राजधानी और राजधानी से लगते शहरों में डीजल गाड़ियों पर रोक (BS-6 और जरूरी सामान सेवाओं वाले वाहन को छूट) रहेगी. वहीं, जो इंडस्ट्री क्लीन फ्यूल पर नहीं चल रही हैं, उन पर रोक रहेगी. हालांकि, इमरजेंसी इंडस्ट्री जैसे दूध, डेयरी, दवाइयों व मेडिकल सामानों को छूट रहेगी.
♦ दिल्ली का प्रदूषण से घुटा दम, अब घर से होगा दफ्तरी काम
नई दिल्ली : सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में 50 प्रतिशत स्टाफ वर्क फ्रॉम होम रहेंगे. राज्य सरकार स्कूलों, कॉलेजों, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, गाड़ियों को ऑड-ईवन पर चलाने जैसे निर्णय ले सकती हैं.
♦ प्रदूषण के कारण अब बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं

नई दिल्ली : ठंड के आगमन के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्रदूषण के कारण वैसे तो हर कोई प्रभावित हो रहा है लेकिन बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदूषण का स्तर में बढ़ोत्तरी के साथ ही एक आदेश जारी कर गौतम बुद्ध नगर में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने का आदेश जारी किया गया है. जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर डॉ. धर्मवीर सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, “एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित समस्त बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं आगामी 8 नवंबर तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन संचालित होंगी. कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं भी यथासंभव ऑनलाइन संचालित की जाएं. साथ ही विद्यालयों को आगामी आदेश तक आउटडोर गतिविधियां पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगी.
2 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ तस्करी का नया पैंतरा, जिसे पकड़ा नामुमकिन था !
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने तस्करी के नायाब तरीके का खुलासा किया है. पुष्पा फिल्म के अंदाज़ के कॉपी करके अवैध शराब की तस्करी की जाती थी. बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने लकड़ी की दरवाजे बरामद किए हैं. पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए इन दरवाजों के बीच शराब की बोतलें छिपाकर बिहार भेजा जाता था. पुलिस ने लकड़ी के दरवाजों में से 2112 शराब के क्वाटर्स बरामद किए हैं. स्पेशल स्टाफ के एएसआई नरेंद्र की सूचना पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था.

बाहरी उत्तरी जिला डीसीपी को बिहार सरकार की तरफ से इनपुट मिल रहे थे कि दिल्ली से बिहार शराब की अवैध तस्करी की जा रही है. स्पेशल स्टाफ की टीम ने एसीपी यशपाल सिंह के निर्देशन पर जनता फ्लैट सेक्टर 25 रोहिणी के पास जाल बिछाकर रोशन राय और टेंपो चालक सर्वजीत सिंह को पकड़ा. उसके टेंपो में छह लकड़ी के प्लाई बोर्ड से बने दरवाजे बरामद हुए. इन दरवाजों की प्लाई को छैनी और हथौड़ों की मदद से हटाया गया तो उसमें अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ. पूछताछ से पता चला कि आरोपी लंबे समय से तस्करी के अलग अलग तरीकों इस्तेमाल कर रहा था. पुष्पा फिल्म को देखकर उसको नया आइडिया मिला और दरवाजों के बीच शराब की बोतलें रखकर तस्करी करने लगा.
♦ दिल्ली विश्वविद्यालय का नया सत्र शुरू
नई दिल्ली : डीयू का नया सत्र शुरू, कुलपति ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं !लंबे इंतजार के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक स्तर शुरू हो चुका है। बुधवार 2 नवंबर को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने अंडर ग्रैजुएट कोर्सेज में नए आए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि इस शैक्षणिक सत्र से एनईपी 2020 के तहत शिक्षण शुरू होगा। यह पहला अवसर है जब सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश हुआ है।
विद्यार्थियों के लिए नए सत्र में अपने पसंदीदा कालेजों में आना बहुत ही सुखद अनुभव होता है। इस अवसर पर मैं अपनी ओर से सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। कुलपति ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे निश्चिंत होकर अपने-अपने कॉलेजों के परिसर में जाएं। दिल्ली विश्वविद्यालय पूर्णतया रैगिंग फ्री विश्वविद्यालय है। किसी भी विद्यार्थी के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए मैं सीनियर विद्यार्थियों से भी आह्वान करता हूं कि वह नए आए विद्यार्थियों को छोटे भाई बहनों की तरह सम्मान दें।
♦ नरेला एरिया की चप्पल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड

नई दिल्ली : बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में चप्पल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई.इनके नाम सोनू ठाकुर (24) बांका जिला, बिहार से और अखिल कुमार (20) नरेला दिल्ली के रहने वाले थे. इस आग से 18 लोगों को जख्मी हालत में अस्पताल भेजा गया है । पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक साहिल गर्ग को पीतम पुरा से गिरफ्तार कर लिया है ।
♦ दिल्ली में डेंगू से मौत
नई दिल्ली: दिल्ली के सरिता विहार थाने के थाना प्रभारी रजनीश शर्मा की मौत हो गई है, यह मौत डेंगू की वजह हुई है।

रजनीश शर्मा 1997 बैच के अफसर थे. इससे पहले वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने के इंचार्ज थे। बताया जा रहा है कि वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्हें डेंगू हो गया था। वो अपने परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार रोहिणी में किया जाएगा।
1 NOVEMBER 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ दिल्ली में ट्रिपल मर्डर के आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली : पश्चिम जिले के ऑपरेशन सेल की टीम और सब डिवीजन राजौरी गार्डन की टीम ने हरि नगर की सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई छापेमारी की जा रही है. खबर विस्तार से :
♦ दक्षिण कश्मीर में आतंकी एनकाउंटर
नई दिल्ली : श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में लगातार आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन आतंकियों को अवंतीपोरा में हुए एनकाउंटर में ढेर किया गया जबकि एक अन्य आतंकी बिजबेहरा क्षेत्र में मारा गया.

पुलिस ने बताया कि अवंतीपोरा में मारे गए तीन आतंकियों में से एक क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हमले की कई घटनाओं में शामिल था. एडीजी (पुलिस)विजय कुमार ने इसे सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी बताया है.
♦ मोरबी घटना स्थल पर पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा
नई दिल्ली : गुजरात : Morbi में रविवार को हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद आज पीएम नरेंद्र मोदी ने मोरबी में पुल हादसे वाली जगह का दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने घटना वाले दिन को लेकर अधिकारियों से बात भी की. बता दें कि रविवार की शाम मोरबी में हुए पुल हादसे में 130 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. प्रधानमंत्री अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने भी पहुंचे.



