

नई दिल्ली: दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर वीकेंड कर्फ्यू लागू किया जा रहा है । सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला किया गया है । इससे पहले दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है । बता दें, दिल्ली में कोरोना संक्रमण देर 5 फीसद से ऊपर पहुंच गई है । अगर दो दिन तक पांच फीसद से ऊपर संक्रमण दर पहुंच जाती है तो रेड अलर्ट लागू कर दिया जाता है ।
मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल की अध्यक्षता में दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक हुई । वर्चुअल हुई इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल को भी हिस्सा लेना था, लेकिन वह बैठक से पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ गए । जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया ।
15 जनवरी तक रोज़ 20-25 हज़ार कोविड केस : सूत्र
<span;>स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना वायरस के नए मामलों का आंकड़ा 15 जनवरी तक हर रोज 20-25 हज़ार पहुंच सकता है । बताया गया है कि ऐसी आशंका है कि दिल्ली में 8 जनवरी के आसपास रोज़ाना 8-9 हजार कोरोना के मामले दर्ज हो सकते हैं । AIIMS से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यहां हॉस्पिटलाइजेश अब बढ़ने लगा है, जो चिंता पैदा कर रहा है । बीते दो से तीन दिनों में कोरोना के 50 से ज़्यादा मरीज़ AIIMS में भर्ती हुए हैं ।
दिल्ली में 5% से ऊपर संक्रमण दर
दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 5 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है । सोमवार को संक्रमण के 4,099 नए मामले सामने आए थे, जोकि रविवार के मुकाबले 28 फीसदी अधिक है । स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई । संक्रमण दर बढ़कर 6.46 फीसदी रही ।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


