in ,

अब पुलिस आवारा, बदमाशों को ‘रोकेगी टोकेगी’

SHARE With Your Friends
सड़क पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस

नई दिल्ली : दिल्ली में अपराध से प्रभावित इलाकों में जहां कानून और व्यवस्था की स्तिथि के संबंध में स्तिथि चिंताजनक बनी रहती है वहां लोकल पुलिस ने ‘रोको टोको’ अभियान की शुरुआत की है ।
शाहदरा डिस्ट्रक्ट पुलिस ने ‘रोको टोको’ के दौरान सड़कों, तथा गली मौहल्लों में अपराधियों से डरे लोगों में विश्वास बढाने का प्रयास किया है । शाहदरा डिस्ट्रक्ट उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अपराध रोकने के लिए पुलिस अब सक्रिय रूप से काम कर रही है । इलाकों में सड़कों पर दिन रात अपराधी, संदिग्ध व बेवजह दिखाई देने वाले लोगों से कानून का पालन करने वाले  वाले नागरिकों को कोई समस्या पैदा न हो इसके लिए ‘रोक टोक’  अभियान के तहत गश्त की शुरुआत की गई है । पुलिस व्यस्त बाज़ारों, में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, की जांच करती है, कोरोना महामारी के चलते बिना मास्क घूम रहे लोगों का चालान करती है । ‘में खुद रोजना इलाके के बीट व डिवीजन ऑफिसर को अपराध प्रभावित जगहों पर एकत्रित करके बदमाशों, दंगा लड़ाई झगड़ा करने वालों पर सख्ती से लगाम कसने की ब्रीफिंग देता हूँ ‘।
इस ‘रोको टोको’ पुलिसिंग से अपराध करने की मंशा से निकले अपराधियों के दिल में डर तो पैदा होगा, इससे सभ्य समाज भी बैखोफ होगा ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

लखनऊ से अपह्रत हुआ बालक दिल्ली पुलिस के कब्जे में आया

नार्थ-ईस्ट इण्डिया के लग्ज़री कुख्यात कार-चोर झुम्मा खान के दो सदस्य गिरफ्तार