in ,

अलीगढ़ से मथुरा के रास्ते दिल्ली में हथियारों की तस्करी

SHARE With Your Friends
अशोक से बरामद 5 देसी कट्टे

दक्षिण दिल्ली : दक्षिण दिल्ली डिस्ट्रक्ट पुलिस के अंतर्गत नारकोटिक्स की टीम ने   एक बेहतरीन कार्य करते हुए हत्यारों की तस्करी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है । अशोक (38) नाम का यह तस्कर मथुरा, उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार दिल्ली एनसीआर के बदमाशों को बेचने के लिए लाता था ।

हथियारों का तस्कर अशोक

नारकोटिक्स की टीम के पास एएसआई राजिंदर सिंह के माध्यम से हथियारों की तस्करी सूचना आई थी । एसीपी ऑपरेशन सेल बिजेन्द्र विधूड़ी तथा इंस्पेक्टर पी० के० झा ने इस सूचना पर कार्यवाही के लिए टीम को तैयार कर दिया, जिसमें सब इंस्पेक्टर गौरव दलाल, एसएसआई राजिंदर सिंह, एसएसआई राजेश, हैड कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल पवन टोकस, बलवन्त, सतीश, अशोक व धर्मेन्द्र को शामिल किया गया।
इस  हथियारों के तस्कर को पकड़ने के लिए सूचना को टेक्निकल तरीके से पुख्ता करके पुलिस टीम रवाना हो गई । संगम विहार थाना एरिया एमबी रोड, शूटिंग रेंज, टी पॉइंट पर पुलिस ने आसपास अपनी अपनी पोजीशन ले ली । यह तस्कर एक बैग लेकर बदरपुर की तरफ से आकर एमबी रोड, टी पॉइन्ट पर रुककर किसी का इंतजार करने लगा । पुलिस ने भी इंतजार किया पुलिस की मंशा उन लोगों को भी पकड़ने की थी जिनको यह हथियार देता था । इस तस्कर को शायद किसी खतरे आभास हुआ यह वहाँ से तेजी से वापिस उसी दिशा की तरफ जाने लगा जिधर से यह आया था ।  इससे पहले यह भागने में सफल होता पुलिस ने इसको वहीं चारो ओर से घेर कर पकड़ लिया ।
पुलिस को तलाशी के दौरान इसके बैग से 5 देसी कट्टे, दो कारतूस 12 बोर, 6 कारतूस 315 बोर के मिले बरामद किए गए ।
दक्षिणी दिल्ली पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया यह देश में बने देसी हथियार हैं जो लोकल अपराधी इससे खरीदते थे । अशोक को अलीगढ़ से हथियारों की सप्लाई मथुरा की जाती थी और यह मथुरा से दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था । पिछले एक साल से इस अवैध काम को कर रहा है । अब पुलिस इस तस्कर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में उन लोगों की तालाश में जुट गई है जिनकों इसने हथियारों की बिक्री की है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

बैंक लोन और जॉब दिलाने के नाम पर ठगने वाला ठग अरेस्ट

सेंट्रल दिल्ली का बिग क्राइम-मास्टर मंगल उर्फ लक्की गिरफ्तार