in ,

सेंट्रल दिल्ली का बिग क्राइम-मास्टर मंगल उर्फ लक्की गिरफ्तार

SHARE With Your Friends
क्राइम मास्टर मंगल राम उर्फ रवि

नई दिल्ली :  मंगल राम उर्फ लक्की यह नाम नई दिल्ली, से लेकर सेंट्रल दिल्ली और सेंट्रल से लेकर नार्थ दिल्ली के हर थाने में जुर्म की दुनिया का जाना माना नाम है । चोरी, चाकू बाज़ी, हत्या का प्रयास जैसे संगीन अपराधों की फेहरिस्त इसके नाम लिखी जा चुकी है । यह 21 मुकदमों  की सूची इसके नाम है । 2005 में मंगल उर्फ लक्की ने अपराधों की दुनिया में कदम रखा इसके बाद यह लगातर अपराध करता आ रहा है । कई डिस्ट्रिक की पुलिस इसके पीछे थी मगर यह सेंट्रल दिल्ली पहाड़ गंज पुलिस के एक सिपाही के हत्थे चढ़ गया । पहाड़ गंज थाना इंचार्ज विशुद्धानन्द झा ने आज रविवार को पिकेट और इलाके में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के लिए चालान काटने का विशेष ड्राइव चलाया । उसी दौरान थाने के सिपाही मनीष को यह आदमी बिना मास्क के दिखा मनीष ने आवाज देकर बुलाया मगर वो सिपाही मनीष को देखकर भागने लगा । सिपाही भी इसके पीछे दौड़ पड़ा और तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दौड़ कर इसे पकड़ा, इसकी तलाशी में एक बटनदार चाकू मिला । इससे पूछताछ में पता चला इसका नाम मंगल राम उर्फ लक्की है और आराम बाग पहाड़ गंज का घोषित अपराधी है जो जुर्म करके अंडरग्राउंड हो जाता था । इसपर 21 संगीन मामले पहले से दर्ज हैं ।

मंगल राम उर्फ लक्की की अपराध सूची

सेंट्रल दिल्ली डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि सिपाही मनीष ने बहुत ही प्रशंशनीय कार्य किया है इस तरह मंगल इलाके में घूम रहा था यह किसी जुर्म करने के मकसद से निकला था । इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है ।
इतने बड़े अपराधी की गिरफ्तारी से पहाड़ गंज के लोगों को कुछ वक्त जुर्म से सकूँन मिलेगा ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

अलीगढ़ से मथुरा के रास्ते दिल्ली में हथियारों की तस्करी

डबल रोल करके बैंकों से लाखों की जालसाजी करने वाला गिरफ्तार