in ,

उधार के पैसे मांगने पर दोस्त का कत्ल कर डाला

अपने दोस्त अरशद का हत्यारा अरमान पुलिस की गिरफ्त में

नई दिल्ली : एक दोस्त ने अपने दोस्त से उधार दिए पैसे मांगे तो उसने उस दोस्त की हत्या कर डाली. इस हत्या का राज अरमान की गिरफ्तारी से खुला, 4 जून को शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के रघुवर पूरा गांधी नगर में पुलिस को झगडे की सूचना मिली. पुलिस को मौके से एक जख्मी युवक मिला जिसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में उस युवक की मौत हो गई.

शाहदरा डीसीपी अमित कुमार शर्मा

शाहदरा डिस्ट्रिक्ट डीसीपी अमित शर्मा ने हत्या के इस प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि “गांधी नगर थाने में  युवक की हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया. वारदात की जगह पर पूछताछ से पता चला अरमान नाम के युवक ने हाल ही में कमरा किराए पर लिया था. पुलिस गाज़ियाबाद अरमान के घर पहुंची. घर पर पता चला अरमान कई दिनों से घर नही आया. पुलिस को जानकारी मिली की अरमान का एक दोस्त अरशद भी घर नही आया है. अरशद की पहचान की गई तो खुलासा हुआ जिसकी हत्या हुई वो अरशद था. अब पुलिस की शक की सूई अरमान पर घूमी.

मृतक अरशद का फाइल फोटो

अरमान की खोज शुरू हुई अरमान के बारे में सूचना मिली की वह लोनी में है और इधर उधर से रकम इकठ्ठी करके दूर कहीं भागने की फिराक में है. पुलिस ने उसे फरार होने से पहले धर दबोचा. अरमान ने पूछताछ में बताया की उसने अरशद से पैसा उधार लिया हुआ था, अरशद लॉकडाउन के दौरान काम धंधा बन्द होने के चलते अपनी रकम का तकादा कर रहा था. 4 जून को अरमान ने अरशद को पैसे देने के बहाने से कमरे पर बुलाया और कहासुनी के दौरान पीट पीट कर उसकी हत्या कर डाली”. इस तरह चंद रुपयों की खातिर एक दोस्त अपने दोस्त का कातिल बन गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तीन खून करने वाला हत्यारा 9 महीने बाद गिरफ्तार

CHOKE EXPERTS TARGETING SR. CITIZENS ARRESTED