in ,

एक विदेशी बीयर की कैन के लिए ढाई हजार में स्कूटी बेचते थे

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : छोटी उम्र और रईसी शोक, विदेशी बीयर पीने की लत,  इनको रोजाना करती थी एक स्कूटी चुराने पर मजबूर । एक स्कूटी चुराई और मात्र 2500 रुपये के दाम में टीटू 22 को बेच देते थे । इसके बाद हाँथ में पैसा आते ही चलता था विदेशी बीयर बड़वाईजर का दौर, कई कई कैन गटक कर जाते थे । इस तरह अपनी तलब के लिए इन्होंने नार्थ वेस्ट, नार्थ डिस्ट्रीक्ट से कई स्कूटियाँ चुरा डाली ।
नार्थ वेस्ट जिले में संगम पार्क चौकी ने खरीदार सहित चार लोग गिरफ्तार किए हैं । इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं एक आरोपी टीटू 22 इनसे चोरी की स्कूटी सस्ते दामों में खरीदता था ।
दिल्ली पुलिस की संगम पार्क चौकी में लगातार एरिया से 3 स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज हुई ।

सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह ( चौकी इंचार्ज, संगम पार्क)

चौकी इंचार्ज आनंद सिंह ने  इन चोरों को पकड़ने के लिए वारदात वाली जगह के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इकठ्ठी की । एक सीसीटीवी फुटेज में चोरी के वक्त की तस्वीर  मिल गई । उसी आधार पर इनकी तलाश की गई, इनको पकड़ने के लिए मुखबिरों को लगाया गया । कल पुलिस को एक मुखबिर ने खबर दी तस्वीर वाले तीन लोग संगम पार्क अंडरपास एक मंदिर के पास खड़े हैं । आनंद सिंह ने तुरंत स्टाफ के साथ सादी वेशभूषा में जाकर इनको पकड़ लिया । पूछताछ के दौरान इन्होंने जुर्म कबूलते हुए बताया कि इन्होंने कई स्कूटियाँ चुराई हैं जिसे टीटू को 2500 रुपये में बेच देते थे। उस पैसों से विदेशी बीयर का लुत्फ लेते थे । पुलिस ने अभी तक इनकी निशानदेही पर इनके द्वारा चुरा कर बेची गई 9 स्कूटियाँ बरामद कर ली हैं साथ में चोरी की स्कूटियों का खरीदार टीटू भी गिरफ्तार कर लिया है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

तिहाड़ से चल रहा है बिल्डर्स से फिरौती का धंधा

दिल्ली पुलिस में कई सब-इंस्पेक्टर के तबादले