in ,

जुर्म के परिवार की माँ-बेटी-बेटा गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली : मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन स्टाफ ने चोरी के आरोप में एक ही परिवार के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार माँ, बेटी, बेटा यह तीनों आभूषणों की उसी दुकान पर चोरी करते थे जो दुकानदार वृद्ध आयु के होते थे  ।
पूरे परिवार की आपराधिक पृष्ठभूमि है। हत्या के मामले में परिवार के तीन सदस्य पहले गिरफ्तार हैं ।
परिवार के दो बड़े बेटे 8 से अधिक स्नैचिंग / डकैती / हत्या / चोरी के मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में माँ जिसका नाम मिथलेश (55) है, दुर्गेश्वरी (21), चिराग (19) हैं । यह मदनगीर के रहने वाले हैं ।

आरोपी मां मिथलेश, बेटी दुर्गेश

आरोपी मिथलेश को पहले एफआईआर नंबर 356/2013 यू / एस 302/365/201/34 आईपीसी पीएस अंबेडकर नगर में गिरफ्तार किया गया था, जबकि आरोपी दुर्गेश्वरी और चिराग पहली बार गिरफ्तार किए गए हैं।
बीते साल 25 दिसम्बर को,  वृद्ध दुकानदार शंभु दयाल की आभूषण की दुकान  C-115, छतरपुर एन्क्लेव फेज- II, दक्षिण दिल्ली में है । शम्भू दयाल ने शिकायत में बताया कि ”
25 तारीख को दो महिलाएँ उनकी दुकान पर आईं और उनसे सोने की बालियाँ दिखाने को कहा।  उन्होंने उन्हें बालियां दिखाईं और कुछ समय बाद वे दुकान से चली गई । बाद में जाँच के दौरान उन्होंने पाया कि बालियों का एक डिब्बा गायब था।  सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दोनों महिलाओं ने 50 ग्राम वजन के सोने के आभूषण के चुरा लिए थे “।


एसीपी रणबीर सिंह, SHO मैदानगढ़ी जतन सिंह ने मामले पर काम करने के लिए  एसआई उमेश यादव आईसी / पीपी संजय कॉलोनी, एएसआई किशोर, एचसी पंकज, सिपाही कमल प्रकाश, नरेंद्र,  सोमवीर ओर महिला पुलिस की टीम बनाई ।

टीम ने शुरू में दुकान और आस-पास के स्थान के सीसीटीवी वीडियों की जांच की ।  आस-पास स्थानों के सीसीटीवी फुटेजों की जांच करने पर यह पता चला कि दोनों महिलाएं एक युवक के साथ स्कूटी पर आई थीं ।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस्तेमाल स्कूटी की लोकेशन का रोड मैप बनाना शुरू कर दिया।  लगभग 15 किलोमीटर की सीसीटीवी फुटेज का पीछा करने पर, यह पता चला कि स्कूटी पुलिस को गुमराह करने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम, हरियाणा के बॉर्डर पार कर सिकंदरपुर, गुरुग्राम पहुंची।

वारदात करके स्कूटी पर भागते माँ, बेटी, बेटी

फिर टीम ने कथित स्कूटी को आधार बना कर उसकी जांच शुरू कर दी और सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर मदनगीर तक पहुंच गई, जहां मुखबिरी से जानकारी जुटा कर सूचना के आधार पर, स्कूटी को एफ-ब्लॉक मदनगीर में ढूंढ लिया गया । जाल बिछा कर दोनों महिलाओं को वहां से पकड़ लिया गया और बाद में तीसरे आरोपी चिराग को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ पर यह पता चला कि आरोपी महिलाओं के पूरे परिवार की आपराधिक हिस्ट्री है, आरोपी मिथलेश का पति दो बड़े बेटे हत्या, डकैती, स्नैचिंग और चोरी के आपराधिक मामलों में आरोपी हैं।  वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई स्कूटी और चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस का एक कामयाब फ़िल्मी आइडिया, जिसमें फंस गया रेपिस्ट   

#UPSTF उत्तर प्रदेश STF की टीम ने पकड़ा 2.5 करोड़ का गांजा