
नई दिल्ली : आज थाना इन्द्रपूरी के स्टाफ ने गश्त करते वक्त एक ड्रग्स बेचने वाली महिला को पकड़ा है, इसका नाम रूबी 45 है । सब इंस्पेक्टर जयसिंह, हवलदार दिनेश, सिपाही रामकुमार को सूचना मिली कि एक महिला गन्दे नाले के पास स्मैक बेचती है । इसके पास स्मैक खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जमा रहती है ।
स्टाफ ने सूचना मिलने के बाद महिला सिपाही शालू को साथ लिया और गन्दे नाले के पास रूबी को स्मैक बेचते वक्त पकड़ लिया, इसके पास मौके से स्मैक भी बरामद कर ली जिसे यह बेचने के लिए लाई थी । पुलिस ने रूबी को NDPS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है ।
.


