
नई दिल्ली : इस खबर को यदि आप पढ़ रहे हैं तो कृपा पूरा पढ़ें । हमारा मकसद आपको उन अपराधियों से सावधान करना है जो लोगों को लूटने के लिए नए नए फार्मूले ईजाद करते हैं ।
उतर पूर्वी दिल्ली जिले के शास्त्री पार्क थाने की पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है । इन गिरफ्तार लुटेरों के नाम सोहेल, मोनू उर्फ चाईनीज और करन है । इनके पास से लूटे हुए 4 मोबाइल भी बरामद हुए हैं । पुलिस को मोबाइल लूट की कई शिकायते मिल रही थी ।
21 दिसम्बर को पुलिस ने शास्त्री पार्क के ज़ीरो पुस्ते पर एक युवक को मुखबरी मिलने पर पकड़ा । यह युवक Mi फोन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था । इस पकड़े गए युवक ने अपना नाम सोहेल बताया ।
उत्तर पूर्वी जिला डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि “करन और मोनू उसके साथी हैं । यह तीनों मिलकर लूटपाट किया करते हैं । यह रात को उन लोगों पर नज़र रखते थे जो यमुना किनारे अंधेेरी सुनसान जगह पर पेशाब करने के लिए रुकते थे । पेशाब कर रहे व्यकि को पीछे से धक्का देकर झाड़ियों में गिरा लेते थे । उस शख्स के पास जो मिला लूटकर फरार हो जाते थे” । दूसरा तरीका इनका सड़क पर लेट कर शिकार को फंसाने का था । दूर से कोई बाइक आती देख सड़क पर एक बदमाश लेट जाता था । जब कोई इंसानियत के नाते मदद के लिए रुकता था, बाकी के बदमाश उसे घेरकर लूट लेते थे । अपने तीसरे तरीके से यह किन्नर बनकर किसी को बहला कर सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे ।
इनकी गिरफ्तारी के लिए सारी संरचना एसीपी सीलमपुर सौरभ चंदर, थाना इंचार्ज प्रमोद गुप्ता ने मिलकर बनाई थी । इनको पकड़ने के लिए एक टीम को लगाया हुआ था । जिसमें सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, हवलदार राजीव, सिपाही अमित और परमिंदर शामिल थे । पुलिस ने इनको पहचान कर पकड़ने के लिये लूट के शिकार शिकायतकर्ताओं से मदद ली । सोहेल को पकड़वाने में किसी शिकायतकर्ता ने ही मुखबरी की थी । एक बदमाश की गिरफ्तारी से सारे गैंग का पर्दाफाश हो गया । इनकी गिरफ्तारी के बाद शास्त्री पार्क थाने के 10 केस वर्कआउट हुए हैं ।


