
नई दिल्ली : मजनूं का टीला चौकी एरिया में पुलिस को मिली एक अज्ञात बच्ची । इस बच्ची की उम्र तकरीबन 3 साल की होगी । यह बच्ची खैबर पास के पास सड़क पर रोती हुई ASI सुरेश को मिली । सुरेश इसको चौकी ले आया । गौरतलब बात यह है कि जिस जगह बच्ची रोती मिली वहां मार्किट की दुकानें होने से भीड़ भाड़ रहती हैं मगर वहाँ आने जाने वालों ने अनदेखा कर दिया, किसी ने रोती हुई अकेली बच्ची को देखकर इसकी सूचना पुलिस को नही दी ।
चौकी इंचार्ज रॉबिन ने इसकी इतला थाना इंचार्ज प्रदीप पालीवाल को दी । पुलिस ने इस नन्ही बच्ची के परिवार को खोजने के लिए मोबाइल पर फ़ोटो को वायरल किया । यह फोटो सिविल लाइन थाने के एरिया की RWA तथा MWA को भेजी गई । WT msg, zipnet पर बच्ची की सूचना जारी कर दी गई । इसके अलावा बीट में तैनात पुलिस कर्मियों ने मुनादी भी करवाई, पुलिस की मेहनत जाया नही हुई और रात 8 बजे बच्ची के परिवार के लोग चौकी पहुंच गए । उनको किसी जानकार ने बताया एक बच्ची के परिवार के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है । पुलिस ने बच्ची को सकुशल परिवार को सौंप दिया । परिवार ने ASI सुरेश का धन्यवाद भी लिया जिन्होंनेे बच्ची को देखकर चौकी ले आये ।


