निज़ी सफाई कर्मचारी रानी और उसकी बेटी सोनाली को कन्यादान देते थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव और स्टाफ
नई दिल्ली : समाज में यदि आप रहते हैं तो `सहयोग‘ शब्द समाज में की एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, और सहयोग से ही जीवन संभव है। समाज में अनेकों ऐसी गैर सरकारी संस्थाएं हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करती रहती हैं। सरकार के समाजिक कल्याण विभाग भी गरीब लोगों को सहायता देने के लिए बनाये गए हैं, किन्तु दिल्ली पुलिस एक ऐसा विभाग बनया गया था, जिसपर केवल कानून वयवस्था बनाये रखने का जिम्मा दिया गया है। मगर दिल्ली पुलिस केवल इसके दायरे में सीमित नहीं रह गई है। अब दिल्ली पुलिस ने अपने कदम सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए आगे बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। नई दिल्ली का बाराखम्बा पुलिस स्टेशन के स्टाफ ने समाज में सहयोग की शानदार मिसाल पेश की है।
बाराखम्बा रोड प्रभारी प्रह्लाद यादव थाना स्टाफ और सफाई कर्मचारी रानी के साथ
नई दिल्ली के बाराखम्बा पुलिस स्टेशन में एक बुजुर्ग महिला जिसका नाम रानी है निजी तौर से सफाई का काम लम्बे अरसे से करती आ रही है। केवल थाने से मिलने वाली मासिक आय से घर का गुजर बसर करती है। इस महिला सफाई कर्मचारी की एक बेटी है जिसका विवाह इस महीने की 12 तारीख को होना है। बेटी के विवाह के चलते रानी काफी परेशान थी क्योंकि विवाह की निश्चित तारीख करीब आ रही है और रानी के पास विवाह की अन्य वयवस्थाओं के लिए पैसा नहीं था।
रानी ने अपनी सारी मजबूरी थाना इंचार्ज प्रह्लाद यादव को बताई। थाना प्रभारी ने भी रानी को निराश नहीं किया और उसकी बेटी के विवाह में हर संभव मदद का आश्वासन दिया, लिहाजा प्रह्लाद यादव ने अपने स्टाफ से ब्रीफिंग के दौरान इस विषय पर चर्चा की। थाने के स्टाफ ने अपने थाना इंचार्ज की बात का अनुमोदन करते हुए अपनी तरफ से जो संभव राशि थी वो सहयोग के रूप में जमा करवा दी। इस प्रकार थाना प्रभारी और स्टाफ ने मिलकर कुल एक लाख की राशि जमा कर ली। थाना प्रभारी सहित स्टाफ ने यह एक लाख की राशि कन्यदान के रूप में सम्मान के साथ रानी को सौंप दी गई। इस मौके पर रानी की बेटी सोनाली भी मौजूद थी। पुलिस स्टाफ की तरफ से रानी को बेटी के विवाह पर और भी उपहार दिये।
इस खबर को पढ़कर और सुनकर निश्चित तौर से लोगों का दिल्ली पुलिस के प्रति सोचने का नजरिया बदल जाएगा। समाज को यह भली भांति याद रखना चाहिए पुलिस की रिवायत केवल उन लोगो के प्रति कठोर है जो समाज में कानून को तोड़ते है। पुलिस सदैव उन लोगों की मदद करती है जो समाज में मेहनत, शांति और न्याय के पथ पर चलते हैं।
(पुलिस के इस बेहतरीन प्रयास के लिए अपने कमेंट अवश्य लिखे )
(पुलिस के इस बेहतरीन प्रयास के लिए अपने कमेंट अवश्य लिखे )
Comments