in ,

CAA के विरोधियों ने हिंसा के दौरान पुलिस को बनाया निशाना 

दिल्ली पुलिस का हवलदार हिंसा में शहीद, डीसीपी गंभीर जख्मी  

New Delhi: A protestor brandishes a pistol during clashes between a group of anti-CAA protestors and supporters of the new citizenship act, at Jafrabad in north-east Delhi, Monday, Feb. 24, 2020. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI2_24_2020_000303B) *** Local Caption ***
SHARE With Your Friends

 

उत्तरी पूर्वी जिले में आगजनी करते प्रदर्शनकारी 
नई दिल्ली : सोमवार दिल्ली अचानक हिंसा की आगोश में आ गई । CAA के विरोध में पिछले 2 महीने से अधिक दिनों से राजधानी के अलग अलग इलाकों में प्रदर्शन चल रहा है ।
CAA के विरोध में जाफराबाद मेट्रो स्टेशन सड़क पर कब्जा किये प्रदर्शनकारी 

शनिवार की रात दिल्ली के उत्तरी पूर्वी इलाके में CAA के विरोधियों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन की सड़क घेर ली ओर प्रदर्शन जारी कर दिया । अगले दिन CAA के समर्थकों ने रैली निकाली । रैली पर CAA विरोधी गुट ने पथराव शुरू कर दिया।  इसके बाद समर्थकों ने भी पत्थर जवाब से देना शुरू कर दिया ।

इस घटना के बाद मौजपुर, भजनपुरा, चाँद बाग़  इलाके में तनाव बढ़ गया और CAA विरोधी लोगों ने हिंसा शुरू कर दी । इन लोगों ने जगह जगह आगजनी और पथराव शुरू कर दिया ।
CAA के विरोध में हिंसा के दौरान गोली चलाता प्रदर्शनकारी

दंगाइयों ने आगजनी, पत्थराव और दिल्ली पुलिस पर हमलें शुरू कर दिए । एक साजिश के तहत CAA का विरोध कर रहे लोगों  ने दिल्ली पुलिस के तक़रीबन 60 से अधिक जवानों को जख्मी कर डाला। जिसमें एक हवलदार की मौत हो गई। 42 वर्षीय हवलदार रत्न लाल की डंडों से पीट कर CAA के विरोधी दंगाइयों ने जान ले ली ।

रत्न लाल की ड्यूटी के दौरान चंदबाग के  CAA के विरोधी दंगाईयों ने घेर कर हत्या कर डाली । दिल्ली पुलिस में हेडकांस्टेबल रतनलाल 1998 में सिपाही भर्ती हुए थे । उनका पैतृक घर राजस्थान के सीकर में है । शहीद रत्न लाल के परिवार पत्नी दो बेटी और एक बेटा है ।

वहीं चाँद बाग़ में दुसरी बड़ी घटना में  दिल्ली पुलिस गोकुलपुरी एसीपी  और  शाहदरा जिले के डीसीपी अमित शर्मा को भी घेर लिया तकरीबन 250 दंगाई डीसीपी को घेर कर उनपर डंडों से जानलेवा हमला किया।

CAA विरोध में हिंसा के दौरान घायल डीसीपी अमित शर्मा

पुलिस के जवानों ने डीसीपी और एसीपी को  किसी तरह भीड़ से बचाकर निकाला । डीसीपी अमित शर्मा को दंगाइयों ने बुरी तरह घायल कर दिया था, उनके सिर पर गंभीर चोटे आई थी । गंभीर हालत में घायल डीसीपी को तुरंत पूर्वी दिल्ली के पटपड़ गंज मैक्स हॉस्पिटल में लाया गया  उनके सिर की सर्जरी की गई । फिलहाल डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

दिल्ली पुलिस की दरियादिली, दलित महिला की बेटी को एक लाख का कन्यादान 

होली पर हिंसा फ़ैलाने वालों को बख्शेगी नहीं पुलिस