in ,

होली पर हिंसा फ़ैलाने वालों को बख्शेगी नहीं पुलिस

लोधी कालोनी पुलिस स्टेशन SHO सुनील ढाका, जाँच अधिकारी इंस्पेक्टर विश्वनाथ 
एस एन श्रीवास्तवा (कमिश्नर दिल्ली पुलिस )

उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़के दंगो दो हफ्ते बीत चुके हैं। 24 और 25 फरवरी की तारीखें दिल्ली के काले इतिहास में दर्ज हो गई है। CAA विरोधियों द्वारा भड़काई हिंसा ने विकराल रूप ले कर न जाने कितने हँसते खेलते परिवारों को उजाड़ दिया। caa के विरोध और समर्थन में फैली हिंसा को साम्प्र्दायिक रूप देने की भरसक कोशिश की गई मगर बाद में दिल्ली पुलिस के नव पदासीन कानून व्यवस्था के स्पेशल कमीश्रर एस० एन० श्रीवास्तव के एक्शन में आते ही दंगा नियंत्रित कर लिया गया।

नन्द नगरी पुलिस स्टेशन SHO अवतार सिंह इलाके के लोगों के बीच  

इलाके में भारी तनाव को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल को खुद वहां के दंगा प्रभावित जनता से मिलना पड़ा। लोगों के दिल में हिंसा से उपजे डर को दूर करने के लिए अजीत डोवाल का प्रयास सफल भी साबित हुआ।

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के दंगा ग्रस्त इलाके का दौरा करते राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 

दिल्ली में होली का त्यौहार करीब में ऐसे में इलाके सम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए  दिल्ली पुलिस कमिश्नर के आदेश पर लगातार अमन कमेटी के नुमाईंदों से मीटिंग की जा रही हैं। यह मीटिंग दिल्ली के प्रत्येक थाने में ACP, और इंस्पेक्टरर्स ले रहे हैं।  पुलिस द्वारा आयोजित इन मीटिंग्स में हिन्दू मुस्लिम के साथ साथ अन्य समुदायों के लोगों को बुला कर उनको हिंसा से दूर रहने की विशेष हिदायतें दी जा रही हैं। त्यौहार के दौरान शान्ति बनाये रखने की  विशेष अपील की जा रही हैं, जिसमे  :

अमन कमेटी के सदस्यों से मीटिंग करते SHO बाराखम्बा रोड प्रह्लाद यादव 

1. सोशल मिडिया पर साम्प्रदायिक भड़काऊ पोस्ट करने से बचें।

2. हिंसा भड़काने वाले संदेशों और लोगों के बारे में पुलिस को तुरंत बताएं।

3.  इलाके में धर्म विरोधी पर्चे या पोस्टर लगाने वालों के बारे में पुलिस को सूचना दें।

4 .  इलाके में संदिग्ध और बाहरी लोगों पर नज़र रखे अथवा इसके बारे में पुलिस के  बीट अधिकारी को बताएं।

5. झूठी अफवाहों से डरें और न ही उसे आगे फैलाये।

अमन कमेटी के सदस्यों से मीटिंग करते ACP वीर सिंह,  SHO दरिया गंज राकेश शर्मा 

पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है की सुचना देने वालों की पहचान को गुप्त रखा जाएगा।इस तरह दिल्ली में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए दिल्ली पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है, होली पर हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी कमर की कसाई भी कर ली।

अमन कमेटी के सदस्यों से मीटिंग करते ACP लोधी कालोनी कुलबीर सिंह (बीच में )

पुलिस का मोटरसाइकिल दस्ता लगातार इलाकों में गश्त कर रहा हैं। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी उत्तर पूर्वी इलाकों में अर्द्ध सैनिक बल की टुकड़ियां तैनात हैं। होली साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए पुलिस हर प्रकार की शान्ति का प्रयास कर रही हैं।

कमला मार्किट पुलिस स्टेशन SHO इंदर कुमार झा के साथ अमन कमेटी के सदस्य

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CAA के विरोधियों ने हिंसा के दौरान पुलिस को बनाया निशाना 

पैर पकड़ कर मांफी वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार