in ,

पैर पकड़ कर मांफी वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार 

मुजरिम नीरज उर्फ़ छिल्लू 

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट थाना पहाड़ गंज संगतराशन चौकी ने नीरज @ छिल्लु को नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया है । डिस्ट्रिक्ट डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि छिल्लु एक आदतन शातिरअपराधी है इस पर कई जुर्म से आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं । पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के बाद जब इसका आपराधिक खंगाला तो तो इसके अपराधों की फेहरिस्त सामने आ गई।  नीरज उर्फ़ छिल्लू कई धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं जिसमें 307, 308, 392, 365, 323, 341-2, 324 ।

मुजरिम नीरज उर्फ़ छिल्लू को पकड़ने वाला सिपाही रामसिंह 

इसका अपराध करने का तरीका अलग था । यह अक्सर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में खुद ही टक्कर मार देता था इसके बाद `सॉरी सॉरी,’ कहते टांगो को पकड़ लेता था, व्यक्ति का सारा ध्यान अपनी टांगों की पकड़ को छुड़ाने में चला जाता, इतने में यह अपने हाँथ की सफाई से उसकी जेब से जो माल मिलता उसे साफ़ कर देता था । पहाड़ गंज एक दुकान के पास यह कुनाल नाम के शख्स से टकराया और इस अंदाज में उससे माँफी मांगते मांगते उसके पैर पकड़ कर मोबाइल निकाल लिया। रोड पर डयूटी दे रहे रामसिंह ने इसकी अजीबो गरीब हरकत को देखा तो इसे पकड़ लिया। उस दौरान इसने कुनाल का मोबाइल निकाल लिया था जो पुलिस को इसके पास से बरामद हुआ।  इस तरह यह नए अंदाज में जुर्म करता था । नीरज उर्फ़ छिल्लू  पर आधा दर्जन से भी ज्यादा गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं । पुलिस जल्दी ही इसको BC घोषित करने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होली पर हिंसा फ़ैलाने वालों को बख्शेगी नहीं पुलिस

होली पर पुलिस कमिश्नर ने हिंसा की कड़वाहट को मिठाई बाँट कर किया मीठा