in ,

सिपाही ने लिया प्रण ! जब तक कोरोना खत्म नही होगा मास्क बांटता रहेगा

सिपाही थान सिंह (पुरानी फ़ोटो)
SHARE With Your Friends

 

 

 

 

 

 

 

दिल्ली पुलिस सिपाही थान सिंह निशुल्क मास्क बांटते हुए

 

https://youtu.be/iVbrjH8PuNo

नई दिल्ली : कोरोना वाइरस के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए भारत के प्रधान मंत्री ने 23 मार्च को समस्त भारत में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था I नोवल कोरोना की इस महामारी से मुकाबले के लिए देश में बहुत से लोग भागीदारी निभा रहे हैं I समूचे भारत से कोरोना वॉरियर्स की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्होंने अपना फर्ज निभाते हुए मानव धर्म को सार्थक किया है I आज हम एक ऐसे ही कोरोना के योद्धा का परिचय करवाते हैं जिसने अपने सामार्थ्य के अनुसार लोगों की सेवा का संकल्प लिया है I
पुलिस का सिपाही आपको लाल किले के ठीक सामने आगे आने जाने वालों को रोकर निःशुल्क फेस मास्क बांटता नजर आएगा I इस सिपाही का नाम थान सिंह है जो लाल किले की चौकी में तैनात है I

दिल्ली पुलिस का सिपाही थान सिंह लोगों को मास्क लगाने के लिए आग्रह करता हुआ

यह 24 मार्च से दिन भर लाल किले के सामने लाउडस्पीकर द्वारा मास्क लगाने के लिए लोगों को आग्रह करता है I यह लाल किले के सामने गुजरने वाली डीटीसी बसों तथा आवश्यक सामान ले जा रहे वाहनों को रुकवाकर जिनके पास नही मास्क नही है उनको मास्क लगाने के लिए देता है I

प्राइवेट गार्डों को मास्क देते हुए
DTC बस मार्शल को मास्क देते हुए

अब तो आलम यह है की वहां से निकलने वाले वाहनों और स्पेशल सर्विस में लगे सैकड़ों लोगों को पता चल गया है की लाल किले के सामने यह सिपाही निःशुल्क मास्क बांटता है I अब लोग खुद ही रुक कर थान सिंह से मास्क ले जाते हैं I थान सिंह अपनी तनख्वाह के पैसों से मास्क खरीद कर लाता है और दिन भर में तकरीबन 200 से 300 मास्क बांट देता है I थान सिंह का कहना है की मास्क बांटने का यह सिलसिला जब तक जारी रहेगा जब तक दिल्ली से कोरोना को निजात नही मिल जाती I थान सिंह के इस सेवा के जज्बे को देख कर हम उसे यही कहेगें `शाबाश सिपाही’

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

चाँदनी महल थाने में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में

DELHI POLICE IMPORTENT TWEET ON JAMIA AND NORTH EAST DELHI ROIT