in ,

चाँदनी महल थाने में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में

 

चाँदनी महल इलाका जहां ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी कोरोना का शिकार हो रहे हैं

नई दिल्ली : देश में हर तरफ नोवल कोरोना के संकट के दौर से गुजर है I विश्व के कई बड़े देशों में बेशुमार मौते हो रही है I हर तरफ लाचारी, खोफ का आलम है I आज इस ख़ौफ़नाक माहौल में कोई अपनी जिदगी बचाने की जद्दोजहद में लगा है और कोई दूसरे की जिदगी की बचाने के लिए दिन रात किये हुए हैं i
जब से कोरोना ने दिल्ली में सितम ढहना शुरू किया है तब से दिल्ली की पुलिस को कई मोर्चों पर युद्ध लड़ना पड़ रहा है i सेंट्रल दिल्ली के चाँदनी महल थाना क्षेत्र के लोगों के गैरजिम्मेदाराना रवैये ने इलाके की थाना पुलिस को कोरोना संक्रमण का शिकार बना डाला I ताजा मिली जानकारी के अनुसार 6 ओर पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं I यह खुलासा टेस्ट रिपोर्ट आने से हुआ है I

चाँदनी महल इलाके में पहले सबसे बड़ी घटना जमात के 52 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए I इसके बाद पूरे चाँदनी महल इलाके को सील करने के आदेश जारी कर दिए गए I इसी दौरान दूसरी बड़ी सूचना यह आई की चाँदनी महल थाने के दो पुलिस कर्मी कोरोना का शिकार हो गए I इस खबर के बाद थाने में हड़कम मच गया, इस इलाके से 52 जमातियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से इस इलाके के संक्रमित होने का अनुमान लगाया जा रहा था I क्योंकि लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस का सारा अमला चाँदनी महल इलाके की गली गली में गश्त करता था I

चाँदनी महल में पिकेट पर पुलिस ड्यूटी में बाधा डालती इलाके की महिलायें

थाने के स्टाफ में दो सिपाहियों के पॉजिटिव होने के बाद पूरा थाना कोरनटाइन कर दिया गया I थाने के एक एक पुलिसकर्मी का टेस्ट करवाया गया I टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद एक बार फिर हड़कम मच गया रिपोर्ट में 6 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए I इस तरह इस थाने के आठ पुलिसकर्मी कोरोना के शिकार हो गए हैं I लोगों को लाकडाउन का पालन करवाने के लिए यह पुलिसकर्मी सील किये इलाके में गश्त करने निकलते थे, लगातार अंदर लगी पिकेटों पर ड्यूटी करते थे I इस सारे घटनाक्रम के जिम्मेदार इस क्षेत्र के भी लोग हैं जिन्होंने कोरोना की गंभीरता को नही समझा I अब प्रश्न यह है की आज इन पुलिसकर्मियों की जान जोखिम में हैं, इसका जिम्मेदार कौन कौन है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गृहमंत्री ने कहा `दिल्ली पुलिस पर मुझे गर्व है’

सिपाही ने लिया प्रण ! जब तक कोरोना खत्म नही होगा मास्क बांटता रहेगा