
नई दिल्ली : शराब की बिक्री खुलने से देशभर में अफरा तफरी का माहौल है । दिल्ली में रोजाना दिल्ली पुलिस गैर कानूनी तरीके से शराब सप्लाई करने वाले शराब माफियाओं को पकड़ रही है ।
द्वारका डिस्ट्रीक्ट में लॉक डाउन होने के बाद यहां की पुलिस ने सबसे पहले तस्करी करके दिल्ली लाई गई शराब की खेप पकड़ी थी । द्वारका पुलिस ने अब तक आधा दर्जन केस शराब माफियाओं पर दर्ज कर दिए हैं ।
बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने एक सेंट्रो कार में आर्मी में सप्लाई की जाने वाली शराब के 24 कार्टून्स पकड़े हैं । थाने के दो सिपाहीयों दिनेश औऱ जेआर मीणा ने जड़ौदा कलां, साहिब बंदगी आश्रम, सत्यम पुरा पर सुबह 9:20 बजे बैरिकेटिंग पर चैकिंग के दौरान सैंट्रो कार में यह शराब पकड़ी । कार में 750 ml. की 288 बोतलें बरामद हुई है ।
पुलिस ने कार चालक सादिर को गिरफ्तार किया है । सादिर ने बताया शराब हरियाणा के बहादुरगढ से वेस्ट दिल्ली में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी ।



Comments