
नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना से सुरक्षा के लिए लॉक डाउन का अपराधी अब ज़मक़र फायदा उठा रहे हैं। सुनसान पड़ी सड़कों और गलियों में घात लगा कर बैठे रहते हैं और कोई गलती से निकल जाए तो उसको अपना शिकार बना लेते हैं। एक वजह यह भी है की जो मजदूर पैदल दिल्ली से आपने घरों की ओर जाने के लिए निकले हैं उनको खास तौर से यह बदमाश अपना शिकार बना रहे हैं क्योंकि इन बदमाशों को यह पता है जो भी मजदूर यहां से अपने राज्यों में जा रहे हैं, उनके पास कुछ न कुछ रुपया जरूर होगा ।

सेन्ट्रल दिल्ली के पटेल नगर थाना स्टाफ ने 5 मजदूरों के साथ हुई लूटपाट की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 6 मई को यह 5 मजदूर मायापुरी दिल्ली से बिहार छपरा जाने के लिए सुबह 3 बजे प्रेम नगर रेलवे क्रॉसिंग से साथ साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। तभी 4 बदमाशों ने घेर लिया और चाकू की नौक पर उनके पास से मोबाइल, जो भी रुपया पैसा था वो सब छीन लिया। मगर इन मज़दूरों ने हिम्मत दिखाते हुए भागते हुए एक बदमाश को पकड़ लिए जिसका नाम अमन उर्फ़ बाजा है। उसकी निशानदेही पर सोनू को पांडव नगर और अर्जुन को प्रेम नगर से पकड़ लिया गया। इस केस की कार्यवाही तक इन मजदूरों का पुलिस ने खाने पीने का पूरा ख्याल रखा गया ।




Comments