in ,

बंटी बबली की कहानी का `दी एंड’ पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात

SHARE With Your Friends

 

 

अर्जुन और उसकी पत्नी गिरफ्तार कर करके हवालात के लिए ले जाते हुए

नई दिल्ली : `बंटी बबली’ यह नाम जुर्म का टैग बन गया है, यह नाम लेते है अपराध का कोई न कोई चेहरा सामने आ जाता है I  सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट जिले में पुलिस ने पति पत्नी की ऐसी जोड़ी को पकड़ा है जो मिलकर झपटमारी किया करते थे I इनकी गिरफ्तारी से 6 केस पुलिस ने खोल दिए हैं I वारदात के वक्त पति स्कूटी चलाता था तो पत्नी पीछे बैठ कर छीना झपटी किया करती थी I

देश बन्धु गुप्ता रोड़ थाने की सिदिपुरा चौकी मे लगातार दो स्नैचिंग के मामले दर्ज करवाये गए जिमसें  एक स्कूटी पर युवक और युवती द्वारा स्नेचिंग की वारदात करने की शिकायत की गई I 

चौकी शिदिपुरा से ASI विनोद, हवलदार शेखर, सिपाही अतुल औऱ प्रवीण को इस जोड़ी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौपी गई I पुलिस को बताया गया की सफेद रंग की स्कूटी वारदात करके फरार हो जाती है I पुलिस ने पहले CCTV की फुटेज की जांच करने के बाद आस पास के इलाके से जानकारी जुटा ली की अपराध करने वाला अर्जुन उर्फ कर्ण उर्फ छंगा और उसकी पत्नी वैशाली कौशल है I अर्जुन पहाड़ गंज थाने का BC भी है I पुलिस ने टेटू से इनको गिरफ्तार करने में कोई ज्यादा वक्त नही लगया I इनके पास से  चोरी के 4 मोबाइल और चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई है I

स्नैचिंग करके भागते हुए पति पत्नी की cctv तस्वीर

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी संजय भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया “अर्जुन 29 आपराधिक मामलों में आरोपी है, जिसमें लूट के एक मामले में वांटिड भी है I अर्जुन ओर उसकी पत्नी वैशाली को नशे की लत थी, नशे की इस लत के लिए यह स्नैचिंग जैसी वारदात को किया करते थे I

फिलहाल दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है I

 

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

सुनसान पड़ी दिल्ली में प्रवासी मजदूर लुटेरों के निशाने पर 

DELHI POLICE AWARDED CORONA WARRIORS TO SANITATION WORKERS