in

♦♦7 JULY दिल्ली में हिस्ट्रीशीटर पिस्टल के साथ गिरफ्तार, 15 आपराधिक मामलों में शामिल

नई दिल्ली : बहादुरगढ़, हरियाणा : दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की एंटी गैंगस्टर टीम ने बहादुरगढ़ के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है. यह पहले से ही 15 अपराधिक मामलों में शामिल है. यह शराबी गैंग का एक ताकतवर शूटर है जिसका नाम सुमित (28)है. यह गांव नया गांव, बहादुरगढ़, झज्जर, हरियाणा का रहने वाला है.

एसआई सचिन गुलिया को सुचना मिली थी अनिल गंजा @ पहलवान @ लीला गैंग का एक सक्रिय शूटर, जिसका नाम सुमित है, सिटी बहादुरगढ़, हरियाणा के एक सनसनीखेज धमकी वाले मामले में शामिल था, जो झारोदा कलां इलाके,दिल्ली में आएगा.

इसको पकड़ने के लिए एंटी गैंगस्टर टीम बनाई गई जिसमें इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार और इंस्पेक्टर गुलशन शामिल थे जिसमें एसआई सचिन, एएसआई सुरेंद्र, एएसआई मुकेश, एएसआई ब्रजलाल, एएसआई अगम प्रसाद, हेड कॉन्स्टेबल नरेंदर, हेड कॉन्स्टेबल दीपक, हेड कॉन्स्टेबल विनोद, हेड कॉन्स्टेबल श्याम सुंदर, हेड कॉन्स्टेबल पप्पू, हेड कॉन्स्टेबल धर्मराज, हेड कॉन्स्टेबल तारिक अजीज और कॉन्स्टेबल धीरज शामिल थे.

आला अधिकारी जॉइंट सीपी एसडी मिश्रा, डीसीपी अमित गोयल, एसीपी नरेश कुमार की देखरेख में ऑप्रेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया. यह कुख्यात बदमाश सुमित एक भरी हुई पिस्तौल साथ पकड़ लिया गया.

पूछताछ के दौरान बताया गया, प्रोटेक्शन मनी के बटवारें पर झगड़ा पर हुआ था. इस झगड़े के बाद गैंग के सदस्यों की हत्या करने की ताक में था. इसके लिए उसने एक पिस्तौल इंतज़ाम किया और झारोदा कलां, दिल्ली जा रहा था.

अपराधों में शामिल रहा

  • यह पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के बाद एक जमीन को लेकर धमकी देने के मामले को भी हल किया है.
  • 21.02.2023 को, सुमित ने यस बैंक के कर्मचारी से गन पॉइंट पर रकम मांगी.
  • 2015 में उसने अपने सहयोगियों के साथ बहादुरगढ़, हरियाणा के बामनोली टोल टैक्स के कर्मचारियों पर रकम वसूली के लिए फायरिंग की थी. जेल में सजा काटने के दौरान उसने अपने करीबी सहयोगी दीपक सैनी की मौत का बदला लेने की एक बड़ी साज़िश रची. उसने शूटर्स को एक विकास @ काला को समाप्त करने के लिए इंतजाम किया। उसके सहयोगियों ने 2018 को बहादुरगढ़, हयाना के मेन बाज़ार रोड पर विकास @ काला की हत्या कर दी.

 

♦♦ 19 JULY : • इंस्टाग्राम थ्रिलर: करोड़ों का चोरी किया सोना पुलिस ने जमीन खोद कर निकाला, तीन आरोपी गिरफ्तार किए

♦♦ 24 JULY : शैक्षणिक करियर में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय का वेबिनार: एडमिशन प्रक्रिया और योग्यता मानदंड पर चर्चा