in ,

पैरोल पर छूटा डॉन गिरफ्तार

SHARE With Your Friends
पुलिस की गिरफ्त में डॉन (सफेद शर्ट) ओर उसका साथी (पीली टी शर्ट में)

नई दिल्ली : कोविड़-19 के चलते अदालत ने भावनात्कम रवैया अपनाते हुए कई सजायाफ्ता मुजरिमों को पैरोल पर रिहा किया था. अब यही मुजरिम जेल से बाहर आकर कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं,  यह आजाद होकर सिलसिलेवार जुर्म कर रहे हैं. ऐसे ही एक डॉन ने पैरोल पर बाहर आकर इलाके में अपराधों का पिटारा खोल दिया है.

8 अप्रैल को डॉन जिसका असल नाम राहुल है कोरोना के चलते कोर्ट ने पैरोल पर छोड़ा था. इस पर 2018 में रॉबरी, स्नैचिंग के पांच मामलों में सजा सुनाई गई थी.

डॉन द्वारा चुराया गया ऑटो रिक्शा
डॉन द्वारा चुराई गई मोटरसाइकिलें

डॉन साउथ दिल्ली के काका नगर का रहने वाला है, इसके पिता ने दूसरी शादी कर थी. अपने पिता के इस कदम के बाद इसने नशे का दामन थाम लिया नशा खरीदने के लिए उसने जुर्म का रास्ता अख्तियार कर लिया और हथियारों के बल पर लूटपाट, छपटमारी करने लगा. जेल जाने के बाद उसने अपराधों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अपना नाम राहुल से डॉन रख लिया. जुर्म की दुनिया में डॉन का दबदबा बना रहे इसके लिए दक्षिण दिल्ली के लोधी इलाके में सिलसिलेवार 7 वारदातों को अंजाम दिया. 4 मोबाइल लूटे, 2 मोटरसाइकिलें और एक ऑटो रिक्शा चोरी किया.

 

थाना इंचार्च लोधी रोड सुनील कुमार ढाका

इस डॉन के पीछे नई दिल्ली तथा साउथ डिस्ट्रिक्ट की पुलिस लगी थी मगर यह उनके हाँथ नही आया. लोधी कालोनी थाना इंचार्ज ने इलाके में स्नैचिंग के वारदात को काबू करने के लिए सुबह से रात तक पुलिस पिकैट  लगाने का फरमान जारी किया हुआ है. कल दोपहर के वक्त लोधी कॉलोनी सेंट्रल स्कूल के पास पैकेट पर स्नैचिंग रोकने के लिए स्टाफ लगाया हुआ था. पुलिस ने देखा एक बाइक सवार पुलिस पिकेट पर कुछ दूरी पर बाइक रोक कर खड़ा हुआ है. उसे काफी वक्त से खड़ा देख  पुलिस ने उसे बुलाने का इशारा किया जब पुलिस के बुलाने पर नही आया तो पुलिस स्टाफ पैदल उसकी ओर बढ़ा, पुलिस को आता देख वह शख्स बाइक स्टार्ट कर हड़बड़ी में गिर पड़ा, जब तक पुलिस ने उसे काबू में कर लिया. पुलिस ने इसे चोरी की हुई बाइक के साथ पकड़ा. इसके पास तलाशी से कट्टा और कारतूस भी बरामद हुए, इसने अपना नाम डॉन बताया, इसने अपने गुनाहों को कबूल करते हुए खुलासा किया की 5 अपराधों की सजा काट रहा था. उसने जेल में आपना नाम शाहरुख खान की फ़िल्म को देख कर डॉन रख लिया. इसने बताया कोरोना जैसे उसके लिए भगवान बनकर आया हो. उसे उसके चलते अन्य कैदियों के साथ पैरोल दे दी गई. इसके बाद उसने लगातार 7 वारदातों को अंजाम दे डाला.ई वारदात के वक्त यह अपने एक सहयोगी को भी साथ रखता था बाद में पुलिस ने उसके साथी

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

Breaking News : कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या की

CCTV की मदद लेकर 3 घण्टे में चोर पकड़ा