
नई दिल्ली : महेश कुमार दूबे मध्य प्रदेश के इंदौर से आये थे दिल्ली मगर दिल्ली में कदम पड़ते ही उनका मजा किरकिरा हो गया । हुआ कुछ यूं कि दूबे जी ट्रैन से उतर कर नई दिल्ली स्टेशन के बाहर खड़े थे । एक लड़के ने चुपचाप इन महाशय के मोबाइल पर हाँथ साफ कर दिया ।
दुबे जी ने तुरंत E FIR कर दी । E- FIR पहुँची पहाड़ गंज थाने की चौकी संगतराशन चौकी इंचार्ज ललित कुमार के पास इसके बाद वारदात की जगह पुलिस पहुंची, पुलिस के लिए आज का दिन अच्छा था, चौकी में लगे CCTV कैमरे में एक लड़का महेश दुबे का पीछा करता दिख गया ।
चौकी में तैनात हवलदार अजय, सिपाही अरुण और संजीव ने cctv में महेश दूबे का पीछा करने वाले को तलाशने में जुट गए, भाग दौड़ और मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली गई । इस आरोपी का नाम आकाश 23 है । यह पहाड़गंज का रहने वाला है ।

इसमें सबसे खास बात यह है वारदात होने के 3 घण्टे में मामला सुलझा दिया गया । आकाश पर पहले भी आपराधिक मामलों की दो FIR पहले भी दर्ज हैं ।



Comments