
नई दिल्ली : पुलिस की रहनुमाई की फेहरिस्त को देख कर पुलिस के प्रति समाज की सोच में बदलाव आया है I देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वाइरस से बचाव के बंदोबस्त मार्च के महीने से शुरू कर दिए गए थे I उसके बाद लॉक डाउन के बाद पुलिस की अगुवाई में पब्लिक की मदद के लिए अलग अलग तरीके से प्रबन्ध किये गए I
नई दिल्ली जिले का थाना बराखम्बा, दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट पैलेस की परिधि में ही आता है I इस कोविड़-19 के खतरे के वक्त इलाके में थाने के SHO प्रह्लाद सिंह औऱ स्टाफ ने कबीले तारीफ भूमिका निभाई है I इलाके में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटने से लेकर सुबह और शाम भोजन व्यवस्था को आज भी सुचारू रूप से चल रही हैं I इसके अतिरिक्त रिहायशी इलाके में लॉकडाउन के चलते लोगों की जरूरतों का सामान उनके घर तक पहुचने का काम भी थाने का स्टाफ आज भी कर रहा है , उसमें चाहे दवाई हो या खाने पीने की कोई सामग्री, सभी पुलिसकर्मी उनके घर देकर आते हैं I कोरोना मुक्ति के लिए इलाके का सैनेटाइज से लेकर जगह जगह खुद को सैनेटाइजिंग करने के पॉइंट बनाकर इस थाने की पुलिस ने वाह वाही लूटी है I
थाने की ओर से प्रबंधन को देखते हुए थाने की पुलिस की हौसला अफजाई के एसोसिएशन ऑफ बंधु इंडिया ने पुलिस के कामकाज को एक शक्ल देने का प्रयास किया है I इस संस्था ने थाने द्वारा किये गए कोरोना से जंग के सभी पहलुओं को तस्वीरों के माध्यम से यादगार बनाने के साथ साथ समाज को प्रेरित करने का प्रयास किया है I जिस दीवार पर चित्र उकेरे गए हैं उसको वॉल ऑफ बराखम्बा नाम दिया गया है I इस महामारी के समाप्त होने के बाद भी निश्चित तौर से यह वॉल ऑफ बराखम्बा इस थाने के कामों की पुष्टि करती रहेगी I



Comments