in

बिजनौर का राजू बदमाश दिल्ली में हुए एनकाउंटर में जख्मी किया 

24 से अधिक मामलों में शामिल है

SHARE With Your Friends
24 अपराधों का अपराधी राजू 
नई  दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल कुख्यात डकैत और अवैध हथियारों की बिक्री करने वाले राजू को पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के साथ आमने सामने मुकाबला करते वक्त राजू के पैर में गोली लगी। इसके पास से Rid .32 बोर की पांच सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल 04 लाइव कारतूस तथा यूपी से एक स्कूटी चोरी भी मौके से ही बरामद हुई। राजू पर हत्या, हथियार के बल पर डकैती / स्नैचिंग / चोरी, चोट, धमकी, हथियार गैंगस्टर एक्ट आदि दिल्ली और यूपी में 24 से अधिक मामलों में शामिल है।

पुलिस की गोली से जख्मी बदमाश राजू 
स्पेशल सेल / एसआर की टीम के एसीपी अत्तर सिंह द्वारा,   इंस्पेक्टर शिव कुमार, इंस्पेक्टर करमवीर सिंह, इंस्पेक्टर  पवन कुमार ने कुख्यात हथियार आपूर्तिकर्ता और लुटेरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।  जिसका नाम राजू (38) है। जो थाना हातमपुर,चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है  ।
स्पेशल सेल ने पिछले दिनों इसी तरह के कई अंतरराज्यीय हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की थी। सेल को इस बदमाश के आने की जानकारी प्राप्त की गई थी। इंस्पेक्टर शिव कुमार ने शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच शांतिवन की ओर से गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर यूपी नंबर की एक एक्टिवा स्कूटी पर राजू के आने के बारे में सूचना प्राप्त की।  इस सूचना पर सेल की टीम के इंस्पेक्टर शिव कुमार को फ्लाई ऑवर के ऊपर  तैनात किया गया था। जब स्कूटी पर सवार राजू शांतिवन की ओर से आ रहे था , उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, लेकिन खुद को घिरता देख अपनी स्कूटी को सड़क पर गिरा पिस्तौल निकाल कर पुलिस टीम के सदस्यों पर गोलीबारी कर दी।टीम के सदस्यों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की जिसमें राजू घायल हो गया। राजू को तुरंत एलएनजेपीएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इसके पास से  4 जीवित कारतूस और .32 बोर की 5  सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल उसकी आरोपी से बरामद किए गए थे। इस मुठभेड़ में कुल 7 राउंड गोली चली थी  राजू द्वारा 4 और पुलिस टीम द्वारा 3 गोलियां चलाई गईं। इस संबंध में  स्पेशल सेल ने कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

आखिर फंस ही गया योगी के पिंजरे में कुख़्यात गैंगेस्टर मुख्तियार अंसारी

सिपाही ने बचाई महिला की जान , पेड़ों के बीच बनाना पड़ा क्लीनिक