in ,

आखिर फंस ही गया योगी के पिंजरे में कुख़्यात गैंगेस्टर मुख्तियार अंसारी

मुख्तियार अंसारी को ले जाने वाले पुलिस काफिले की गाड़ियां 

पंजाब : उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगेस्टर मुख्तियार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश पुलिस बांदा जेल में ले जाया गया  है। उत्तर प्रदेश पुलिस के तकरीबन 150 कर्मी पंजाब के रोपड़ जेल में मुख्तियार अंसारी की कस्टडी लेने पहुँचे। उत्तर प्रदेश का यह गैंगेस्टर दो साल से इस जेल में वसूली मामले में सजा काट रहा था। हालाँकि उत्तर प्रदेश की जेल से बचने के लिए इसने कई बड़े बड़े हथकंडे अपनाये मगर कोई काम नहीं आया।

आपको बता दे मुख्तियार अंसारी की कस्टडी लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई थी। कोर्ट ने पंजाब पुलिस को दो सप्ताह के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस को कस्टडी देने के निर्देश जारी किये थे जिसके चलते पंजाब पुलिस के सामने उसे रोकने का कोई रास्ता नहीं बचा था। उत्तर प्रदेश में मुख्तियार अंसारी के खिलाफ पहले से तक़रीबन 53  गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। उनमें हत्या, अपहरण, अवैध वसूली, भूमि पर अवैध कब्जे जैसे मुददमे दर्ज हैं। ख़ास बात यह भी थी की इसका राजनैतिक रसूक भी काफी बड़ा था जिसके चलते उस वक्त की मौजूदा सरकारों की सरपरस्ती में बैखोफ होकर दहशत का सम्राज्य स्थापित करने में कामयाब हो गया।

मुख्तियार अंसारी को ले जाने वाली उत्तर प्रदेश प्रशासन की एम्बुलेंस   

योगी सरकार आने के बाद इस माफिया की मुश्के कसी गई इसकी करोड़ों की अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलवा कर  जमींदोज कर दिया गया । योगी सरकार के चाबुक से बचने के लिए उसने एक वसूली मामले में अपने आपको पंजाब की रोपड़ जेल में दो साल तक बंद रखा। मुख्तियार अंसारी को ले जाने के लिए दर्जन भर से अधिक पुलिस की गाड़ियां रोपड़ जेल पहुंची। इसके साथ एक एम्बुलेंस और दंगे से निपटने के लिए वज्र वाहन भी इस काफिले में मौजूद थी। पहले रोपड़ जेल के एक नंबर गेट से मुख्तियार अंसारी को ले जाने की बात हो रही थी मगर अचानक उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ियाँ जेल के 2 नंबर गेट से निकाल कर रवाना हो गई।  मुख्तियार अंसारी के बड़े भाई सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी। कोर्ट ने भी पुलिस को सुरक्षित बांदा जेल तक पहुँचाने के निर्देश दिए थे।

2 Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़: 22 सुरक्षाकर्मी शहीद, एक जवान लापता

बिजनौर का राजू बदमाश दिल्ली में हुए एनकाउंटर में जख्मी किया