in ,

बुजुर्गों को सम्मोहन का शिकार बनाने वाला गिरफ्तार

SHARE With Your Friends
अभियुक्त चाँद मोहम्मद

दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली में कई बार पुलिस के पास ऐसे मामले आते हैं जिसपर एक बार को यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसे मामलों के शिकायतकर्ता अक्सर बुज़र्ग महिलायें होती रही जो सम्मोहन का शिकार होकर अपने गहने गवां बैठती हैं ।
दक्षिणी दिल्ली जिले के मैदान गढ़ी थाने के स्टाफ ने बुर्जगों को सम्मोहित कर उनके गहने उतारने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है । इसका नाम चांद मोहम्मद है, इसने 3 साल के भीतर 100 से ज्यादा इस तरह की धोखा धड़ी के अपराध किये हैं ।

यह गैंग पहले नमस्ते करके फिर पैर छूता है फिर उनसे रिश्तेदारी गांठ लेता था । फिर सम्मोहित करके उनके गहने उनके ही द्वारा उतरवा लेता था ।
इसकी गिरफ्तारी के बाद पता चला इस ‘नमस्ते गैंग’ ने दक्षिण दिल्ली के नेब सराय, संगम विहार, गोविंदपुरी, अम्बेडकर नगर, मालवीय नगर, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर, राजौरी गार्डन, कीर्ती नगर, पटेल नगर, हरि नगर, पंजाबी बाग, कापसहेड़ा, गोविंद पूरी में सम्मोहन करके धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया है ।
2017 से लेकर 2020 के बीच 100 वारदातें कर चुके हैं जिसमें से दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली में कुल 23 केस दर्ज हैं ।
इसी महीने की 17 तारीख को मैदान गढ़ी थाने के इलाके में एक सीनियर सिटीजन महिला माया देवी  (70) को एक व्यक्ति ने नमस्ते करके उसके पैर छुए । अपने आप को ज्वैलर और उनका रिश्तेदार बताया । उनसे उनके कानों में पड़े सोने के झुमके वजन करने के लिए उतरवा लिए । फिर वो सोने के झुमके लेकर फरार हो गया।
उसी तारीख में दूसरी वारदात नेब सराय में हुई वहाँ भी एक  सीनियर सिटीजन को सम्मोहित करके उसके साथ सोने की ठगी कर ली गई ।
एक दिन में दो वारदातों के बाद एसीपी महरौली रणबीर सिंह, मैदान गड़ी एसएचओ जतन सिंह, सब इंस्पेक्टर  उमेश यादव एएसआई किशोर प्रकाश, हवलदार पंकज,  सिपाही नरेंद्र, सोमवीर कमल प्रकाश  इन वारदातों की तफ्तीश में लग गए ।
वारदात की सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर देखी गई । सीसीटीवी फुटेज में बिना नम्बर प्लेट लगी नीले रंग की स्कूटी नज़र आई । सीसीटीवी की फुटेज से अभियुक्तों की पहचान के लिए फ़ोटो निकाल लिए गए ।

वरदात के लिए इसी स्कूटी का इस्तेमाल

इसके बाद अभियुक्तों की पहचान के लिए फोटो पोस्टर और पर्चे छपवाकर आसपास के जिलों में बंटवा दिए गए ।

इसी दौरान पुलिस एक खाली प्लाट में नील रंग की स्कूटी को तलाशने में सफल रही । पुलिस टीम ने नीले रंग की स्कूटी के आस पास 4 दिन तक जाल बिछाकर रखा । चार दिन बाद जैसे ही एक शख्स इस स्कूटी को स्टार्ट करके ले जाने लगा उसी वक्त पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया । पूछताछ से पता चला पकड़ा गया शख्स चांद मोहम्मद है जो इस नमस्ते गैंग का सरगना है । यही दक्षिणी तथा पश्चिमी दिल्ली में बुर्जगों को सम्मोहन करके उनके सोने के जेवरात ठग लिया करता था ।
चांद मोहम्मद की निशानदेही के बाद हरियाणा के फरीदाबाद से दिनेश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया । यह चांद मोहम्मद से चोरी के जेवरात खरीदा करता था । अभी तक 60 लाख के गहने दिनेश कुमार सोनी को चांद मोहम्मद बेच चुका था ।

आरोपी दिनेश कुमार सोनी व चाँद मोहम्मद

चाँद मोहम्मद को जुएं की लत लगी हुई थी । गहने बेच कर जो रकम इक्ठ्ठा की थी वह जुएं में हार चुका था ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

हेराफेरी करके अपने अपहरण की कहानी रचने वाला गिरफ्तार

दक्षिण के नक्सली इलाकों में सक्रिय गांजा माफिया