in ,

हेराफेरी करके अपने अपहरण की कहानी रचने वाला गिरफ्तार

SHARE With Your Friends
आरोपी संजय उर्फ डब्लू पुलिस की गिरफ्त में

नई दिल्ली : (राजकीय रेलवे पुलिस) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (जीआरपी) ने अपने मालिक से रकम की हेराफेरी करने वाले कार ड्राइवर को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है ।
22 अक्टूबर को मुरादाबाद के रहने वाले अरविंद कुमार दिल्ली की खारी बावली से ड्राई फ्रूट खरीदने आये थे । उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर कार को पुरानी दिल्ली के पार्किंग में खड़ा कर दिया । ड्राइवर संजय उर्फ डब्ल्यू को छोड़ कर अरिवंद मार्किट चले गए । जब मार्किट से वापिस आये तो संजय वहां से नदारत मिला और गाड़ी की चाबी पार्किंग वाले के पास मिली । गाड़ी में रखे 1.5 लाख रुपये भी गायब थे ।
मामले की शिकायत पुरानी दिल्ली स्टेशन के थाना इंचार्ज शिव दत्त जैमिनी के पास पहुंची । थाना इंचार्ज ने एएसआई सुखपाल, सियाही अमित, सिपाही सुनील को जांच का जिम्मा सौंपा । पुलिस को अरविंद ने बताया कि ड्राइवर संजय को 25 दिन पहले रखा था ।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्वलांस का सहारा लेकर संजय के मोबाइल की लोकेशन निकालनी शुरू कर दी । वारदात के बाद से संजय का मोबाइल बन्द आ रहा था ।
जीआरपी के उपायुक्त हरिंदर कुमार ने बताया “कल रात अचानक शराब के नशे में संजय ने अरविंद को फोन करके एक नई कहानी गढ़ी “उसने कहा कि 4 लोग आये ऒर जबरन गाड़ी खुलवा कर उसमें रखी रकम और उसे गाड़ी में डाल कर ले गए बड़ी मुश्किल से उनसे बच कर फोन कर रहा हूँ” इसी कॉल ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचा दिया ।

आरोपी संजय से बरामद रकम

पुलिस ने इस काल को ट्रेस करके टीम को रवाना कर दिया, आरोपी को हिसार रोड, रोहतक हरियाणा की एक धर्मशाला में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया ।पूछताछ के बाद इसके पास से चुराई गई 1.42 की रकम बरामद कर गई । बाकी की रकम इसने शराब, कपड़े और जूतों में खर्च कर डाली।
इस तरह अपने मालिक से हेराफेरी करने वाला अपने ही बुने जाल में फंस गया ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

कोविड ऐम्बुलेंस की आड़ में दक्षिण भारत से राजधानी दिल्ली में ड्रग्स की तस्करी 

बुजुर्गों को सम्मोहन का शिकार बनाने वाला गिरफ्तार