in ,

बैंक लोन और जॉब दिलाने के नाम पर ठगने वाला ठग अरेस्ट

60 से ज्यादा लोगों को ठगा है

SHARE With Your Friends

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट : कोरोना और लॉक डाउन में लोगों के धंधे चौपट हो गए हैं । लोग आर्थिक तंगी तथा बेरोजगारी से परेशान लोग तेजी से ठगी का शिकार बनते जा रहे हैं । रोजगार के लिए लोन और नोकरी पाने के लिए ठगों के हांथों अपनी बची खुची जमा पूंजी भी लुटा बैठे हैं ।
सेंट्रल दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने एक चीटर को गिरफ्तार किया है जो लोन और नोकरी दिलाने की आड़ में तकरीबन 60 लोगों को चीट कर चुका है ।

एक पत्रकार ने अपने साथ हुई ठगी का मामला थाना आई पी एस्टेट पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया । इसके बाद डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रक्ट संजय भाटिया ने मामला ऑपरेशन सेल ACP ओम प्रकाश लेखवाल और स्पेशल स्टाफ इंचार्च ललित कुमार को सौंप दिया । इस ठग को पकड़ने के लिए निर्देश दिए गये।  ऑपरेशन सेल के अधिकारीयों ने सब इंस्पेक्टर गजेंदर सिंह,  एएसआई सतवीर सिंह,  एएसआई नरेंदर सिंह, हवलदार राकेश की टीम इस केस पर काम करने लगी । स्पेशल स्टाफ की इन टीम ने सन्नी सेठी नाम के इस ठग को मोबाइल सर्वलान्स की मदद से पकड़ने में कामयाब हो गई ।
इसका नाम सन्नी सेठी है और यह करनाल, हरियाणा का रहने वाला है । यह अपने शिकार को दिल्ली में आकर फांसता था । यह बैंको,पान और चाय की दुकानों पर लोगों से जान पहचान बढ़ा कर उनको अपने जाल में फंसा लेता था ।  इसके बाद किसी से लोन दिलाने और किसी को नोकरी दिलाने के नाम पर रकम ले लेता था ।  उनको सम्बन्धित ऑफिस में बुलाकर किसी भी बहाने से चुपचाप खिसक जाता था । इस काम के लिए कर्नाटक का नम्बर इस्तेमाल करता था जो किसी अन्य के नाम से जारी किया गया था । स्पेशल स्टाफ ने इस ठग को थाना आईपी एस्टेट में सौंप दिया है । अभी पुलिस इससे कई ठगी के राज उगलवाने में लगी हुई है ।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी, चोरी के दुपहिया वाहनों का शतक लगाया

अलीगढ़ से मथुरा के रास्ते दिल्ली में हथियारों की तस्करी