
लॉकडाउन में जैसे जैसे सरकार की तरफ से छूट दी जा रही है, दिल्ली में ऐसा लगने लगा है जैसे अपराधियों को भी जुर्म करने की छूट मिल गई हो I नार्थ ईस्ट डिस्ट्रीक्ट के शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस के सिपाही नितिन ने लूटकर भाग रहे बदमाश को पीछा करते हुए पकड़ा । यह बदमाश था आदिल मंसूरी जिसको जांच के दौरान पाया यह एक शातिर बदमाश है, जो अपना स्नैचिंग तथा ऑटो लिफ्टिंग का गैंग चलता है ।
पुलिस ने आदिल की निशानदेही पर इसके तीन साथी राहुल, सूरज यादव तथा रितिक को भी गिरफ्तार कर लिया है ।
21 मई को शास्त्री पार्क की रेड लाइट पर नीरज सोहनी नाम के शख्स ने जैसे ही मोटरसाइकिल रोकी, तभी पीछे से एक युवक ने पीछे से आकर नीरज का गला चॉक करके सरेआम उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया I नीरज ने उसे पकड़े रखा मगर मोटरसाइकिल पर बैठा होने के कारण ज्यादा देर तक मुकाबला नही कर पाया औऱ बदमाश उसे धक्का देकर भागने लगा I रेड लाइट पर तैनात सिपाही नितिन ने दूर से कुछ गड़बड़ देखी तो वो घटना की तरफ लपका I इतने में बदमाश वारदात करके भागने लगा I नितिन ने मामले को समझते हुए बदमाश के पीछे दौड़ लगा दी ओर आगे जाकर पकड़ लिया I इस पकड़े गए बदमाश का नाम आदिल मंसूरी है I
थाना इंचार्च प्रमोद गुप्ता ने जांच में पाया आदिल मंसूरी और उसके गैंग ने अकेले शास्त्री पार्क इलाके में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया हुआ था I
इस शास्त्री पार्क इलाके में इस गैंग ने 8 आपराधिक वारदातें की हुई थी I यह गैग स्नैचिंग, वाहन चोरी, मोबाइल चोरी जैसे वारदातों को बिना किसी ख़ौफ़ के अंजाम दिया करता था I पुलिस ने इनके पास से चोरी के वाहन औऱ चोरी के मोबाइल बरामद किये हैं I
इस गैंग की गिरफ्तारी से इलाके में चोरी, झपटमारी जैसी वारदातों से कुछ वक्त के लिए लोगों को राहत मिलेगी I


