

नई दिल्ली : 21:20 PM : दिल्ली में लॉकडाउन क्या लगा जैसे चोरों और उठाईगीरों की मौज आ गई हो I उनको ऐसा लगता है की उनके लिए जुर्म करने का इससे मुफीद मौका कोई हो नही सकता I जब तक लॉक डाउन है तब तक दिल्ली की सुनसान गलियों और सड़कों पर जुर्म करना इनके लिए आसान हो गया है I
ऐसे माहौल में 6 वाहन चोर शाहदरा जिला के कृष्णा नगर थाने के स्टाफ ने गिरफ्तार किये हैं, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है I इनमें भूपेंद्र उर्फ भोपा, राजा उर्फ नेपाली, सुहेलकबल उर्फ टुल, आजाद खान उर्फ टल्ली, नीशू गुप्ता यह सभी प्रोफेशनल ऑटो लिफ्टर है I इनकी गिरफ्तारी से इस गैंग के 10 आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है I
शाहदरा जिला उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया की इलाके में वाहन चोरों को पकड़ने के लिए पूरे जिले के थानों में स्पेशल टीमें तैयार की गई हैं I गांधी नगर ACP सिद्धार्थ जैन ने SHO कृष्ना नगर इंस्पेक्टर राजकुमार शाह ने हवलदार आदेश, हवलदार अवधेश, सिपाही राजिंदर, सिपाही परमवीर को इलाके में वाहन चोरों की तलाश में सूचनाएं जुटाना शुरू कर दी थी I 20 मई बुधवार लॉकडाउन में गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, पुलिस ने आती हुई एक मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया, पुलिस को देखकर बाइक सवार वापिस टर्न करने लगा तो स्टाफ ने फुर्ती से दौड़कर मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़ लिया I
पुलिस ने जिस मोटरसाइकिल को पकड़ा था उसे जांच करने के बाद पाया की वह चोरी की गई थी, उसे चलाने वाला शख्स भूपेंद्र उर्फ भोपा था जो वाहन चोर निकला I भूपेंद्र ने पुलिस को अपने वाहन चोरी के सारे कच्चे चिठ्ठे खोल दिए I इसने अपने बाकी साधियों के नाम का खुलासा करते हुए चोरी की हुई 2 मोटरसाइकिल और 8 स्कूटियाँ भी बरामद करवा दी I
पुलिस ने इनके आपराधिक रिकार्ड की जांच की तो पता चला यह लोग मोबाइल चोरी, स्नैचिंग जैसे भी जुर्म करते है I इन पर पहले से दर्ज 10 आपराधिक मामलों में शामिल होने का भी राज खुला है I

पुलिस के हाँथ आया यह वाहन चोरों का रैकेट शाहदरा जिले और पूर्वी दिल्ली जिले में वाहन चोरी किया करता था I इनकी गिरफ्तारी के बाद जिले की पुलिस लगातार ऑटो लिफ्टर के गैंग पकड़ने के लिए अपनी कार्यवाही में लगी हुई है, ऐसी उम्मीद है की जल्द ही पुलिस के हत्थे एक और गैंग चढ़ेगा I




Comments