in ,

सरकारी लोगों के मोबाइल छीनने वाले गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : सरकारी दफतरों की महिला कर्मचारियों के मोबाइल स्नैच करने वाले दो बदमाश लोधी कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किये। दीपक राय और फ़िरोज़ नाम के यह दो स्नैचर सरकारी दफ्तरों के आसपास घुमते थे । इनका शिकार अक्सर सरकारी दफ्तरों में काम करने वाली महिलाये होती थी।  बारापुला पैकैट पर सब इंस्पेक्टर जितेंद्र और सब इंस्पेक्टर आनंद झा ने इनको वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ा । यह दोनों जिस बाइक पर सवार थे वो चोरी की थी । जब इनकी तलाशी ली गई तो स्नैचिंग किये 8 मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिल, कट्टा मिला । जांच से पता चला दीपक राय ने पहले 13 वारदातें की हुई थी और फ़िरोज़ पर 5 केस दर्ज थे ।यह सरकारी दफ्तर के लोगों को इसलिए निशाना बनाते थे उनके पास कम्पनी के महंगे मोबाइल होते हैं । फ़िलहाल पुलिस ने इनको सलाखों के पीछे भिजवा दिया है।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

टेटू आर्टिस्ट ने दे डाली अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी

दिल्ली-हरियाणा के बदमाशों को हथियारों की हो रही है सप्लाई