
नई दिल्ली : देश में कोरोना कहर बन कर टूट रहा है, हर तरफ खौफ का माहौल बना हुआ है। पुलिस कानून व्यवस्था के साथ साथ समाज सेवा के फर्ज को भी निभा रही है। पुलिस ने सरकारी ऐलान के बाद दिल्ली में लॉक डाउन के चलते इलाकों में चौकसी और गश्त बढ़ा दी। अब इस पुलिस अलर्ट के बाद अपराधियों की दाल गलनी बंद हो गई है, अब तो ऐसा लगने लगा है सरकार ने लॉक डाउन करके जुर्म की तालाबंदी कर दी है। आज अपराधियों को मौका नहीं मिल पा रहा है शहर में जुर्म करने के लिए मौके ढूंढ रहे हैं । किसी ने एक कहावत कही है “चोर चौरी से जाए हेरा फेरी से कभी न जाए” जुर्म करने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आते है। यह लोग जुर्म करने का कोई न कोई टेढ़ा तिरछा रास्ता ढूंढ निकाल लेते हैं।

इंद्रपुरी थाना इंचार्ज सुरेंदर सिंह ने ऐसे ही बदमाश पकड़े हैं जिन्होंने लॉक डाउन अपराध करने का नायब तरीका ढूंढा है। 21 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली एक बाइक सवार ZOMATO और SWIGGY के डिलीवरी बॉय ने गन पॉइंट पर एक कोरोना वॉरियर् के साथ लूटपाट को अंजाम दिया है I लूटपाट के शिकायतकर्ता का नाम राकेश है जो एक गंगा राम अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता है I
वीडियो :
तरीबन रात दस बजे राकेश के साथ दो बदमाश मोटरसाइकिल पर लूटपाट करके नारायणा लोहा मंडी की तरफ भाग जाते हैं I इस लॉकडाउन में कोरोना वॉरियर के साथ लूटपाट होना पुलिस की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह था I इंद्रपुरी थाना इंचार्ज ने इंस्पेक्टर पवन तोमर, सब इंस्पेक्टर दिनेश, हवलदार राशिद खान, हवलदार विक्की, सिपाही प्रदीप औऱ हरबिंदर को इस लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी I इस टीम ने इलाके के 100 से ज़्यादा CCTV कैमरों को चैक किया I पुलिस ने ZOMATO और SWEGGI के कम्पनी से सभी डलीवरी करने वालों का 21 अप्रैल रात के 10 बजे का सामान डिलीवरी डाटा निकलवाया I जिस लोकेशन पर लूट की वारदात हुई थी वहां आसपास डिलीवरी बॉय की लोकेशन निकाली गई तो अंकित नाम के डिलीवरी बॉय की आईडी शो कर रहा था I पुलिस ने अंकित को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने बताया उसका दोस्त है मोहन मिश्रा वह उसकी आइडी पर सामान बांटने गया था I
अंकित ने पुलिस को बताया 21 तारीख को मोहन मिश्रा ने उसकी आईडी ली औऱ अपने साथी पवन चौहान को साथ डिलीवरी पर जाने की बात कहकर चला गया I पुलिस ने मोहन मिश्रा और पवन चौहान को पकड़ कर पूछताछ की I इन दोनों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया की अंकित के पास रखी zomato तथा swiggy की टीशर्ट्स, सामान डलीवरी बॉक्स की आड़ में डिलीवरी बॉय बनकर पुलिस को चकमा देकर लूटपाट किया करते थे I लॉक डाउन के कारण आजकल सडकें गालियाँ सुनसान रहती है I रात के वक्त कोरोना वॉरियर ड्युटी खत्म करके निकलते थे उस वक्त उनको अकेला पाकर लूट लेते थे Iपुलिस ने इनके पास लूट के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले सामान के साथ लूटे हुए मोबाइल भी बरामद किये हैं I



Comments