in ,

दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही की गोलीमार कर हत्या

SHARE With Your Friends
पत्रिका के सौजन्य से चित्र
रेणु का फरार पति सिपाही मनोज दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल

नई दिल्ली : दक्षिण जिले के लोधी रोड़ पुलिस क्वाटर्स में खड़ी कार एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई I इस महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी I आज तकरीबन 10 बजे पुलिस को सूचना मिली की लौधी कालोनी सरकारी फ्लैट्स ब्लाक में एक कार में महिला लहूलुहान बेसुध पड़ी है I घटना के करीब ही थाना था थाना इंचार्ज सुनील ढाका और थाने का स्टाफ ने मौके पर पहुँच कर देखा एक महिला मृत पड़ी है और उसकी गोली लगी है I

मृतक रेणु मलिक महिला सिपाही दिल्ली पुलिस

पुलिस ने महिला को तुरन्त AIIMS भेज दिया I जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया I पुलिस ने जांच में पाया की इस महिला का नाम रेणु है जिसकी उम्र तकरीबन 30 साल है I यह बवाना में रहती है और आउटर डिस्ट्रिक्ट कोरोना सेल में ड्यूटी कर रही थी I इसने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात मनोज नाम से सिपाही से शादी कर ली थी I मनोज ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था I इसके बाद उसने रेणु मलिक से शादी कर ली I बताया जाता है दोनों में आपसी कलह चलती रहती थी I

पुलिस ने कुछ घण्टों की जांच में पता लगा लिया की मनोज ने रेणु की गोली मार कर हत्या कर दी इसके बाद RITZ कार उसके शव को रखा ओर स्पेशल सेल ओर लोधी कालोनी थाने में बने सरकारी फ़्लैट्स के बीच कार खड़ी करके फरार हो गया I पुलिस का कहना है की कुछ ही पुलिस जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लेगी

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

दिल्ली पुलिस महिला सिपाही की गोली मार कर हत्या

सावधान डिलीवर बॉय बनकर लॉक डाउन में लूटपाट की नई तरकीब